बस हुई दुर्घटनाग्रस्त
बस हुई दुर्घटनाग्रस्तPriyanka Yadav-RE

MP News: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भीड़ लेकर जा रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में 3 की मौत

मध्यप्रदेश। राज्य में दुघर्टनाओं की संख्या तेजी से बढ़ गई, ऐसे में हाल ही में खबर मिली है कि, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में भीड़ लेकर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।

मध्यप्रदेश। राज्य में दुघर्टनाओं की संख्या तेजी से बढ़ गई है ऐसे में हाल ही में खबर मिली है कि, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में भीड़ लेकर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, इस हादसे में तीन की मौत हो गई है वही कई लोग घायल है। बताया जा रहा है कि लोगों को बस मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लेकर जा रही थी, तभी ये भीषण हादसा हो गया।

हादसे में तीन लोगों की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाईवे ओवर ब्रिज के ऊपर टायर फटने के चलते बस अनियंत्रित होकर पलट गई। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल से 5 किमी पहले हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्‍य ग्रामीण घायल हो गए हैं। घायलों में 5 की हालत गंभीर बताई जाती है।

मौके पर पहुंची पुलिस

इस हादसे के बाद यहां हड़कंप मच गया इधर इस हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है वही घायलों की तुरंत अस्पताल भेजा है।

अस्पताल में घायलों से मिलने पहुंचे सीएम और राज्यपाल

इस भीषण हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और राज्यपाल मंगुभाई पटेल कार्यक्रम से पूर्व मरीजों से मिलने और उनकी कुशलक्षेम की जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे, घायलों से बात कर उनका हालचाल पूछा।

बस दुर्घटना पर संवेदना प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने उमरिया के घघरी नाका के पास हुई बस दुर्घटना पर संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में हम पीड़ित परिवार के साथ अंतरात्मा से खड़े हैं। इन परिवारों की भलाई और कल्याण में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। हमने तय किया है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जो साथी नहीं रहे, उनके परिवार को 10 लाख रुपए की राहत की राशि दी जायेगी। साथ ही पात्रता के अनुसार एक सदस्य को शासकीय नौकरी में लिया जायेगा। घायलों के सम्पूर्ण इलाज की नि:शुल्क व्यवस्था की गयी है। गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार और साधारण घायलों को 10 हजार रुपए की राशि प्रदान की जायेगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com