Malkhan Singh Join Congress
Malkhan Singh Join CongressRE-Bhopal

MP News: पूर्व दस्यु मलखान सिंह ने ली कांग्रेस की सदस्यता, कहा- जहां मैं प्रचार करूंगा वहां जीतेगी कांग्रेस

Malkhan Singh Joined Congress: मलखान सिंह ने कमलनाथ और गोविन्द सिंह की उपस्थिति में सदस्यता ली। उनके साथ सागर, छतरपुर के जिला शिक्षा अधिकारी रह चुके संतोष शर्मा ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

Malkhan Singh Joined Congress: भोपाल, मध्यप्रदेश। दस्यु रह चुके मलखान सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। उन्होंने यह सदस्यता पीसीसी कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष गोविन्द सिंह की उपस्थिति में ली। उनके साथ सागर, छतरपुर के जिला शिक्षा अधिकारी रह चुके संतोष शर्मा ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। मलखान सिंह जने कहा कि, जहां पर वो कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे वहां कांग्रेस जरूर जीतेगी। 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को साफ़ कर देंगे।

मलखान सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता लेते हुए कहा कि, 'अन्याय और अत्याचार नहीं बढ़ता तो मैं बागी नहीं बनता। पहले अन्याय के खिलाफ बन्दूक उठाई थी अब अन्याय के खिलाफ बिगुल बजाय है। मैंने कभी भाजपा को सिद्धांतवादी पार्टी समझकर उसके लिए प्रचार किया था लेकिन अब भाजपा में अत्याचार और अन्याय बढ़ गया है। महिलाओं के साथ रेप हो रहा है जमीने छीनी जा रहीं हैं। इसलिये मैंने भाजपा को त्याग दिया।' इस बात पर कमलनाथ ने कहा कि, मलखान जो कह रहें हैं वो बात आज पूरा प्रदेश कह रहा है।

मलखान सिंह ने साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार कार्य किया था, लेकिन टिकट न मिलने से नाराज़ मलखान सिंह ने 2019 में भाजपा छोड़ दी थी। मलखान सिंह के तेवर शुरु से ही बागी थे। गाँव में उनका कैलाश पंडित नाम के एक व्यक्ति से जमीनी विवाद हो गया था, जिसके बाद मलखान ने कैलाश के खिलाफ पूरे गांव में मुहीम छेड़ दी। उस समय मलखान की उम्र मात्र 17 साल की थी। कैलाश पंडित के खिलाफ मुहीम छेड़े जाने को लेकर पुलिस ने मलखान को जेल में डाल दिया था। इसके कुछ समय बाद मलखान ने चम्बल में एंट्री ली और कई हत्याओं और लूटपाट अपहरण की घटनाओं को अंजाम दिया। इसके बाद मलखान के डर से कैलाश पंडित ने गांव ही छोड़ दिया था। मलखान ने 15 जून साल 1982 में मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के सामने अपने हथियार डाल दिए थे।

पूरी खबर पड़ने के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें।

Malkhan Singh Join Congress
भिंड पर राज करने वाले मलखान सिंह अब उतरेंगे राजनीति के मैदान में, कांग्रेस की लेंगे सदस्यता

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com