MP : सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता
MP : सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा बढ़ा हुआ महंगाई भत्ताSocial Media

MP: इस दिन से सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता, 31% DA के आदेश जारी

मध्यप्रदेश। MP के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है, 1 अप्रैल से MP कर्मचारियों को बढ़ा हुआ 31% महंगाई भत्ता मिलेगा।

मध्यप्रदेश। MP के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बता दें, शिवराज सरकार द्वारा बढ़े हुए महंगाई भत्ते के आदेश जारी कर दिए गए हैं, 1 अप्रैल से मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलेगा। इसका फायदा राज्य के साढ़े सात लाख कर्मचारियों को होगा।

राज्य शासन ने शासकीय सेवकों को देय महंगाई भत्ते की दर में मार्च 2022 से 11 प्रतिशत वृद्धि के आदेश जारी कर दिए हैं। वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सातवें वेतनमान में बढ़ा हुआ मंहगाई भत्ते का भुगतान माह मार्च पेड अप्रैल 2022 से मिलेगा। उपरोक्त वृद्धि के बाद महंगाई भत्ते की दर 1 मार्च 2022 से कुल 31 प्रतिशत हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि शासकीय सेवको को माह अक्टूबर 2021 (भुगतान माह नवम्बर 2021) से सातवें वेतनमान में 20 प्रतिशत की दर से मंहगाई भत्ता दिया जा रहा है।

वित्त विभाग द्वारा आदेश जारी

वित्त विभाग द्वारा आदेश जारी
वित्त विभाग द्वारा आदेश जारीSocial Media

सीएम शिवराज ने अपने जन्मदिन पर किया था ये ऐलान

बताते चलें कि, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने अपने जन्मदिन पर सरकारी कर्मचारियों को ये बड़ा गिफ्ट देने का ऐलान किया था। इसके बाद विधानसभा के बजट सत्र और कैबिनेट की बैठक में भी इस पेश किया गया था। वहीं, इसको लेकर आज वित्त विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।

1 अप्रैल 2022 से 11% DA बढ़ने के बाद 31% डीए दिया जाएगा :

दरअसल, वर्तमान में MP के कर्मचारियों को 20% महंगाई भत्ता मिल रहा है और अब 1 अप्रैल 2022 से 11% DA बढ़ने के बाद 31% डीए दिया जाएगा। इसका लाभ प्रदेश के आईएएस, आईपीएस, आईएमएस, राज्य सरकार के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक सहित कई कर्मचारियों को मिलेगा। आपको बताते चलें कि, MP सरकार द्वारा जनता के लिए कई बड़ी-बड़ी घोषणाएं की जा रही हैं, इस बीच शिवराज सरकार ने महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी की है, मध्यप्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com