25 अगस्त को कर्मचारी करेंगे एक दिन की हड़ताल
25 अगस्त को कर्मचारी करेंगे एक दिन की हड़तालRaj Express

MP News: 39 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकारी कर्मचारी 25 को करेंगे हड़ताल, कामकाज होगा ठप्प

भोपाल। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को धारा 49 से छूट दी जाए एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को केंद्रीय तिथि से ही महंगाई राहत दी जाना व पूर्व बकाया प्रदान किया जाए।

हाइलाइट्स:

  • कर्मचारी 25 अगस्त को एक दिन का सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।

  • 39 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी हड़ताल।

  • हड़ताल को सफल बनाने की अपील की।

  • सेवानिवृत्त कर्मचारियों को धारा 49 से छूट की मांग।

  • 25 अगस्त को सरकारी कार्यालयों में काम नहीं होंगे।

Strike on 39 Point Demands: भोपाल, मध्यप्रदेश। केंद्र के समान महंगाई भत्ते का एरियर, पुरानी पेंशन बहाली समेत 39 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश के कर्मचारी 25 अगस्त शुक्रवार को एक दिन का सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल (Strike) पर रहेगे। इस दौरान सभी सरकारी कामकाज ठप्प रहेगा। हड़ताल के पहले लोक निर्माण विभाग, महिला बाल विकास, जिला न्यायालय में गेट मीटिंग कर आंदोलन (Movement) को सफल बनाने की अपील की गई थी।

इसमें 6 संगठनों ने एक दिन काम बंद हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया। इस दिन सरकारी कार्यालयों में काम नहीं होंगे। सभी कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल पर जाएंगे।

कर्मचारियों की मुख्य मांगे :

प्रदेश के लिपिक कर्मचारियों को 2400-2800-3200 के स्थान पर मंत्रालय के समान 2800-3600-4200 ग्रेड-पे का लाभ देना। पुरानी पेंशन बहाल करना। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को धारा 49 से छूट दी जाए एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को केंद्रीय तिथि से ही महंगाई राहत दी जाना व पूर्व बकाया प्रदान किया जाए।

वाहन भत्ता एवं मकान किराया भत्ता सातवें वेतनमान केंद्र अनुसार किया जाना। महंगाई भत्ते की बकाया राशि खातों में जमा की जाए। कर्मचारियों को परिवीक्षा अवधि पूर्व की भांति की जाना। 2 वर्ष बाद पूरा वेतन प्रदाय किया जाना। सीपीसीटी का बंधन समाप्त किया जाए। आउट सोर्स प्रथा बंद कर नियमित नियुक्ति पर कर्मचारियों को रखे जाने समेत अन्य मांगे है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com