Malkhan Singh Join Congress
Malkhan Singh Join CongressRE-Bhopal

भिंड पर राज करने वाले मलखान सिंह अब उतरेंगे राजनीति के मैदान में, कांग्रेस की लेंगे सदस्यता

Malkhan Singh Join Congress: मलखान सिंह आज कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस की सदस्यता लेंगे।

हाइलाइट्स :

  • 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार किया ।

  • टिकट न मिलने से नाराज़ होकर भाजपा छोड़ दी।

  • चम्बल के सबसे खतरनाक दस्यु थे मलखान।

Former Dacoit Malkhan Singh: भोपाल, मध्यप्रदेश। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में नए सदस्यों की एंट्री जारी है। इस बार कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं बीहड़ों के पूर्व दस्यु। चम्बल के बीहड़ों में दस्यु रह चुके मलखान सिंह पॉलिटिक्स ज्वाइन करेंगे। मलखान सिंह आज कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस की सदस्यता लेंगे। मलखान सिंह ने साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार कार्य किया था, लेकिन टिकट न मिलने से नाराज़ मलखान सिंह ने 2019 में भाजपा छोड़ दी थी।

जमीनी विवाद के चलते बने दस्यु :

दस्यु रह चुके मलखान सिंह के तेवर शुरु से ही बागी थे। गाँव में उनका कैलाश पंडित नाम के एक व्यक्ति से जमीनी विवाद हो गया था, जिसके बाद मलखान ने कैलाश के खिलाफ पूरे गांव में मुहीम छेड़ दी। उस समय मलखान की उम्र मात्र 17 साल की थी। कैलाश पंडित के खिलाफ मुहीम छेड़े जाने को लेकर पुलिस ने मलखान को जेल में डाल दिया था। इसके कुछ समय बाद मलखान ने चम्बल में एंट्री ली और कई हत्याओं और लूटपाट अपहरण की घटनाओं को अंजाम दिया। इसके बाद मलखान के डर से कैलाश पंडित ने गांव ही छोड़ दिया था।

मलखान सिंह मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के सामने हथियार डालते हुए
मलखान सिंह मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के सामने हथियार डालते हुएRE-Bhopal

इसके बाद मलखान सिंह की पहचान चम्बल के सबसे खूंखार दस्यु के रूप में हुई। उन्होंने 15 जून साल 1982 में मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के सामने अपने हथियार डाल दिए थे। मलखान सिंह के साथ उनकी गैंग के 30 हज़ार से ज्यादा लोगों ने समर्पण किया था। 6 साल जेल में बिताने के बाद साल 1989 में उन्हें रिहा कर दिया गया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com