MP News: मध्य प्रदेश में तीर्थ दर्शन यात्रा आज से
MP News: मध्य प्रदेश में तीर्थ दर्शन यात्रा आज सेSudha Choubey - RE

MP News: मध्य प्रदेश में तीर्थ दर्शन यात्रा आज से, यात्रा के लिए रवाना होंगे MP के बुजुर्ग

MP News: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से जुड़ी खबर है कि, मध्य प्रदेश में आज से तीर्थदर्शन यात्रा शुरू हो रही है। बुजुर्ग यात्रियों का धार्मिक यात्रा पर भेजा जाएगा।

हाइलाइट-

  • मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से जुड़ी बड़ी खबर।

  • आज से शुरू हो रही है मध्य प्रदेश में तीर्थ दर्शन यात्रा।

  • योजना के तहत प्रदेश के बुजुर्ग यात्रियों का धार्मिक यात्रा पर भेजा जाएगा।

  • राज्य के अलग-अलग जिलों से 29 ट्रेनें तीर्थ यात्रा के लिए रवाना होंगी।

MP News: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से जुड़ी खबर आई है कि, मध्य प्रदेश में आज से तीर्थदर्शन यात्रा शुरू हो रही है। योजना के तहत प्रदेश के बुजुर्ग यात्रियों का धार्मिक यात्रा पर भेजा जाएगा। बता दें, मध्य प्रदेश के बुजुर्गों के लिए आज तीर्थ यात्री भारत गौरव पर्यटन ट्रेन से विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा कराई जाएगी। जिसमें 18 हजार यात्रियों को धार्मिक यात्रा का लाभ मिलेगा।

तीर्थ यात्रा के लिए रवाना होंगी 29 ट्रेनें:

बता दें कि, 15 अक्टूबर तक राज्य के अलग-अलग जिलों से 29 ट्रेनें तीर्थ यात्रा के लिए रवाना होंगी। ये ट्रेनें करीब 18 हजार से ज्यादा यात्रियों को धार्मिक यात्रा कराएगी। वहीं, इस बार तीर्थ यात्री भारत गौरव पर्यटन ट्रेन से विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा करते नजर आएंगे। इस बार तीर्थ यात्री भारत गौरव पर्यटन ट्रेन से विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा करेंगे।

इस दिन लौटेगी पहली ट्रेन:

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत तीर्थ दर्शन यात्रा के लिए आज रवाना होगी, जो इंदौर, धार, शाजापुर और नर्मदापुरम जिले के बुजुर्गों को दर्शन कराने रामेश्वरम के लिए रवाना होगी। इसमें 630 तीर्थ यात्री जाएंग। ये सभी 7 अगस्त को वापस लौटेगी।

यह है तीर्थ यात्रा का शेड्यूल:

  • रामेश्वरम और द्वारका के लिए भारत गौरव पर्यटन ट्रेन से तीर्थ-यात्री 2 अगस्त 2023 को रवाना होंगे।

  • इसके बाद श्रद्धालु कामाख्या, काशी (वाराणसी), जगन्नाथपुरी, अयोध्या, हरिद्वार, शिर्डी, अमृतसर एवं बाबा साहेब अम्बेडकर की दीक्षा भूमि नागपुर के लिए 7, 10, 16, 18, 22, 24, और 31 अगस्त, 1, 5, 6, 8, 13, 14, 16, 19, 22, 24, 27 और 30 सितम्बर, 2, 5, 8 और 10 अक्टूबर को तीर्थ यात्रा करेंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com