राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज आएंगी भोपाल, धर्म धम्म सम्मेलन का करेगी शुभारंभ
मध्यप्रदेश। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (3 मार्च) शुक्रवार को भोपाल में प्रस्थान करेगी। राष्ट्रपति मुर्मू आज भोपाल में 7वें अंतरराष्ट्रीय धर्म धम्म सम्मेलन का शुभारंभ करेगी। सम्मेलन में 15 देशों के 350 से ज्यादा विद्वान और पांच देशों के संस्कृति मंत्री श्री शामिल होंगे। उनके भोपाल आने के दौरान यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। सुबह नौ बजे से दोपहर ढाई बजे तक यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।
यह होंगे शामिल :
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आज भोपाल में 7वें अंतरराष्ट्रीय धर्म धम्म सम्मेलन का शुभारंभ के दौरान सम्मेलन में 15 देशों के 350 से ज्यादा विद्वानो के साथ इस मौके पर मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर और साथी बौद्ध-भारतीय जाम अध्ययन विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. नीरजाप्ता भी मौजूद रहेंगी।
बदली हुई यातायात व्यवस्था :
राष्ट्रपति के राजधानी भोपाल में प्रवेश के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में यातायात पुलिस ने बदलाव किया है। जिसके चलते आज सुबह उनके आगमन के लगभग 1घन्टे पूर्व से 1घन्टे बाद तक यातायात का मार्ग बदला हुआ रहेगा। मिली जानकारी के अनुसार 10 बजे से 2.30 बजे तक रोशनपुरा चैराहे से पॉलिटेक्निक चैराहा, कमला पार्क, रेतघाट, व्हीआईपी रोड, लालघाटी, गांधी नगर तिराहा एवं पॉलिटेक्निक चैराहा से गांधी पार्क तिराहा तक आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
इन मार्गों को रखा जायेगा वैकल्पिक :
बदली हुई यातायात व्यवस्था के चलते आम लोगो को परेशानी न हो इसको ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने बंद हुए मांगों के वैकल्पिक रस्ते खोल दिए हैं। बंद हुए रास्तों के दौरान वैकल्पिक मार्ग- भारत माता चैराहा, भदभदा चैराहा, साक्षी ढाबा तिराहा, नीलबड़ तिराहे से दांये मुड़कर, नाथू बरखेडा रोड़, मुगालिया छाप, खजूरी सड़क, खजूरी बायपास तिराहा- मुबारकपुर चैराहा से होकर आसानी से आवागमन कर सकेंगे।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।