फ्लाइट में बम होने की खबर से अफरा-तफरी का माहौल
फ्लाइट में बम होने की खबर से अफरा-तफरी का माहौलSyed Dabeer Hussain - RE

MP: राजा भोज एयरपोर्ट से आगरा जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम होने की खबर से अफरा-तफरी का माहौल

भोपाल, मध्यप्रदेश। एमपी से एक बड़ी खबर सामने आई है कि, राजा भोज एयरपोर्ट से आगरा जा रही इंडिगो की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस खबर के बाद हड़कंप मच गया।

भोपाल, मध्यप्रदेश। एमपी से एक बड़ी खबर सामने आई है कि, राजा भोज एयरपोर्ट से आगरा जा रही इंडिगो की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस खबर के बाद यहां हड़कंप मच गया। जिसके बाद यात्रियों को सिक्योरिटी होल्ड एरिया में ही रोक दिया और विमान की जांच शुरू की।

इंडिगो की फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप :

मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कंट्रोल रूम को सूचना मिली हैं कि, फ्लाइट में विस्फोटक रखा है। जिसके बाद तत्काल कंट्रोल रूम से अलर्ट मैसेज जारी किया गया। जिसके बाद विमान की जांच की गई, लेकिन विमान में कोई विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला, जांच के बाद ये सूचना गलत निकलने पर सभी ने राहत की सांस ली।

CISF के डिप्टी कमांडेंट एवं विमानतल सुरक्षा प्रभारी ने बताया कि, बम की सूचना सही नहीं थी। जांच की जा रही है। यह सूचना इंडिगो की महिला कर्मचारी ने दी थी। जानकारी के अनुसार फ्लाइट में कम यात्री होने की स्थिति में संतुलन के लिए सीट के ऊपर बैलास्ट नाम का बैग रखा जाता है। जिससे फ्लाइट में बैलेंस बना रहे, इसी बैग को लाने के लिए इंडिगो के दिल्ली ऑफिस से भोपाल एयरपोर्ट पर फोन किया गया था। लेकिन कर्मचारी ने बैलास्ट की जगह ब्लास्ट समझ बैठा, इसीलिए फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की अफवाह फैल गई।

बताते चलें कि, प्रदेश के कई जिलों से हर कभी कुछ ऐसे धमकी भरे फोन व मैसेज, बम मिलने की सूचना आती हैं, जिससे सनसनी फैल जाती है। बीते दिनों ही ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर बम मिलने से हड़कंप मच गया था। वहीं इससे पहले राजधानी भोपाल से खबर मिली थी कि, शहर के कई स्कूलों को धमकी भरा ई-मेल (E-Mail) पहुंचा था, जिसमें बम लगाए जाने की बात कही गई थी। स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी ई-मेल से मिलने के बाद पुलिस और स्कूल प्रबंधन अलर्ट हो गया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com