MP: आज 44 जिलों के 133 नगरीय निकायों में मतगणना जारी- जानें आज कौन मारेगा बाजी?

Election Result: मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में किसके सिर सजेगा जीत का सेहरा, इसका फैसला आज हो जाएगा, सुबह से नगरीय निकाय निर्वाचन-2022 के तहत नगरीय निकायों में मतगणना शुरु हो गई।
MP में नगरीय निकाय चुनाव-2022
MP में नगरीय निकाय चुनाव-2022 Pankaj Baraiya - RE

मध्यप्रदेश निकाय चुनाव 2022: मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में किसके सिर सजेगा जीत का सेहरा, इसका फैसला आज हो जाएगा। क्योकि आज मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय निर्वाचन-2022 के तहत आज 44 जिलों के 133 नगरीय निकायों में मतगणना शुरु हो गई है। फैसला आने के बाद पता चलेगा आज चुनाव में कौन मारेगा बाजी?

पहले चरण के लिए मतगणना जारी

मध्य प्रदेश में निकाय चुनाव के पहले चरण में हुए 133 निकायों के चुनाव के परिणाम आज आएंगे। 44 जिलों के 133 नगरीय निकायों में मतगणना जारी है। इन सभी स्थानों पर प्रथम चरण में छह जुलाई को मतदान हुआ था। पुलिस आयुक्त मकरंद देवकर ने कहा, "यहां पर आज की मतगणना के लिए 3 लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। EVM को लाने और ले जाने की सुरक्षा व्यवस्था भी है।"

राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने बताया-

आज 11 नगरपालिक निगम, 36 नगरपालिका परिषद और 86 नगर परिषद में मतगणना है। द्वितीय चरण में 13 जुलाई को जिन 214 नगरीय निकायों में मतदान हुआ था, वहां 20 जुलाई को मतगणना होगी। बता दें, आज नगरपालिक निगम भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, खंडवा, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, उज्जैन, सागर, सिंगरौली और सतना में मतगणना होगी। आज नगरपालिका परिषद राजगढ़, ब्यावरा, सीहोर, विदिशा, गंजबासौदा, डबरा, गुना, अशोकनगर, दतिया, पनागर, सिहोरा, अमरवाड़ा, सिवनी, वारासिवनी, नरसिंहपुर, करेली, गोटेगांव, गाडरवारा, बड़नगर, नीमच, शाजापुर, मंदसौर, मकरोनिया बुजुर्ग, रहली, छतरपुर, दमोह, पन्ना, इटारसी, बैतूल, आमला, हरदा, उमरिया, लहार, श्योपुर, पोरसा और अंबाह में भी मतगणना है।

इसी तरह नगर परिषद खुजनेर, सुठालिया, सिलवानी, बाड़ी, बरेली, बेटमा, देपालपुर, गौतमपुरा, हातोद, महुगांव, मानपुरा, राउ, सांवेर, बदनावर, शाहपुर, आंतरी, भितरवार, बिलौआ, पिछोर, मोहना, बदरवास, खनियाधाना, रन्नौद, शाढौरा, बड़ौनीखुर्द, बरेला, भेड़ाघाट, बरघाट, तेंदूखेड़ा, साईखेड़ा, चिचली, सालीचौका, विजयराघवगढ़, कैमोर, जीरन, आलोट, ताल, मक्सी, बडोद, नगरी, बागली, करनावद, हाटपिपल्या, कन्नौद, सतवास, लोहारदा, काटाफोड़, खातेगांव, नेमावर, शाहपुर, बिलहरा, सुरखी, खजुराहों, राजनगर, हरपालपुर, पथरिया, हिंडोरिया, बल्देवगढ़, खरगापुर, निवाड़ी, तरीचरकला, ओरछा, ककरहटी, अजयगढ़, देवेन्द्रनगर, हनुमना, मउगंज, नईगढ़ी, चित्रकुट, उचेहरा, जैतवारा, कोठी, बिरसिंहपुर, सोहागपुर, शाहपुर, खिरकिया, टिमरनी, सिराली, नौटोजाबाद, चंदिया, अमरकंटक, मिहोना, आलमपुर, दबोह, रौन और बड़ौदा नगर परिषद में भी मतगणना शुरु हो गई।

बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला :

बताते चले कि, निकाय चुनाव बीजेपी और कांग्रेस दोनों के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इन चुनावों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। यही कारण है कि गड़बड़ियों को लेकर कांग्रेस अभी से सतर्क दिख रही है। इस चुनाव में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने भाजपा की ओर से मोर्चा संभाला तो वहीं कांग्रेस की ओर से कमलनाथ कमान संभालते दिखे।

जानें अपडेट-

  • छिंदवाड़ा में भाजपा प्रत्याशी धुर्वे आगे चल रहे हैं।

  • सिंगरौली में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी रानी अग्रवाल आगे हैं।

  • भोपाल में भाजपा की महापौर प्रत्याशी मालती राय आगे चल रही हैं।

  • इंदौर में भाजपा प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव आगे हैं।

  • ग्वालियर में कांग्रेस प्रत्याशी शोभा सिकरवार आगे चल रही हैं।

  • बुरहानपुर में कांग्रेस की शहनाज इस्माइल अंसारी आगे हैं।

  • जबलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी जगत बहादुर 6 हजार से ज्यादा वोट की लीड लिए हुए हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com