दो महिला पार्षद ने CMO पर लगाए छेड़खानी के आरोप
दो महिला पार्षद ने CMO पर लगाए छेड़खानी के आरोपRaj Express

MP News: दो महिला पार्षद ने CMO पर लगाए छेड़खानी के गंभीर आरोप, सीएमओ ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराई FIR

Morena News: महिला पार्षद रचना अशरफ वार्ड की शिकायत लेकर मिलने आई। महिलाओं सहित वार्ड पार्षद ने समस्याओं को लेकर सीएमओ से शिकायत की।

हाई लाइट्स

  • नगर पालिका में हुई इस घटना के बाद कर्मचारियों ने काम बंद हड़ताल करने का आवेदन दिया।

  • सीएमओ के साथ अभद्रता होने के कारण अब कार्य करने में डर व्याप्त हो गया है।

  • वार्ड पार्षद रचना ने कहा कि न्याय नहीं हुआ तो मैं कल थाने का घेराव करूंगी।

Two Women Councilors Accused the CMO of Molestation: मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के सबलगढ़ नगर पालिका के दो महिला पार्षदों ने सीएमओ पर छेड़खानी और अभद्रता का आरोप लगाया है। इस बात से पूरे कार्यालय हल्ला मच गया। छेड़खानी की शिकायत और अभद्र व्यवहार को लेकर महिला पार्षद थाने में आवेदन दिया है। वहीं सीएमओ ने भी दो पार्षदों समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

मिली जानकारी के अनुसार, सीएमओ सिया शरण यादव पालिका कर्मचारियों का वेतन डालने के लिए कार्यालय में जरूरी कार्य कर रहे थे। तभी अनेक महिलाओं सहित वार्ड 6 की महिला पार्षद रचना अशरफ वार्ड की शिकायत लेकर मिलने आई। महिलाओं सहित वार्ड पार्षद ने समस्याओं को लेकर सीएमओ से शिकायत की। इस बीच अनेक महिलाओं ने सीएमओ से जोर-जोर से बात की। इतने में एक महिला ने सीएमओ सियाशरण को चांटा मार दिया। इस घटना से पालिका में सन्नाटा छा गया। सीएमओ सभी कर्मचारियों सहित घटना का विरोध करने के लिए आपस में चर्चा करने लगे। इसी बीच महिला पार्षद रचना अशरफ, पार्षद विमला देवी, रुक्मणी जगा सहित अनेक महिलाओं ने थाना पहुंचकर आवेदन दिया।

महिला पार्षद विमला और रचना अशरफ द्वारा थाने में दिए गए आवेदन में उन्होंने सीएमओ के खिलाफ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। महिला पार्षद ने सीएमओ सियाशरण के खिलाफ सख्त कार्यवाई करने की मांग की है। इस घटनाक्रम के बाद सीएमओ सियाशरण ने भी थाने पहुंचकर सरकारी काम में बढ़ा डालने और सरकारी दस्तावेज फाड़ने दफ्तर में गाली- गलौच और बदतमीजी करने का आरोप लगाकर महिला पार्षद रचना के पति अशरफ खान एवं रुक्मणी जगा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

नगर पालिका में हुई इस घटना के बाद सभी कर्मचारियों ने काम बंद हड़ताल करने का भी आवेदन दिया है। आवेदन में बताया गया है कि, सीएमओ के साथ अभद्रता होने के कारण अब कार्य करने में डर व्याप्त हो गया है। आवेदन की कॉपी नगर पालिका अध्यक्ष सोनेराम धाकड़, कलेक्टर मुरैना को दी है।

सीएमओ सिया शरण ने अपनी सफाई देते हुए इस घटना के सम्बन्ध में कहा कि, नगर पालिका में अशरफ खान और रचना की वजह से कर्मचारी भय में रहते हैं। ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। आज उन्होंने मेरे साथ सरकारी कार्य में बाधा डालने और मेरा अपमान करने का कार्य किया है इसलिए मैं थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाने में आवेदन देने के बाद वार्ड पार्षद रचना ने अपने साथ हुई घटना के बाद कहा कि अगर मेरे साथ न्याय नहीं हुआ तो मैं कल थाने का घेराव करूंगी और यहां भी न्याय नहीं मिला तो मैं एसपी कार्यालय का घेराव करूंगी। घटना क्रम के बाद सबलगढ़ थाने में आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी के लोग एकत्रित हुए थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com