सीएम योगी दतिया पहुंचे, माता पीतांबरा के दर्शन किए
सीएम योगी दतिया पहुंचे, माता पीतांबरा के दर्शन किएRaj Express

उत्तरप्रदेश सीएम योगी दतिया पहुंचे, माता पीतांबरा के दर्शन किए और विशेष पूजा अर्चना की

Yogi Adityanath Datia Pitambara Shaktipeeth: सीएम योगी ने दतिया माता पीतांबरा मंदिर प्रांगण में स्थित वनखंडेश्वर महादेव महाभारत कालीन वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया।

हाइलाइट्स:

  • सीएम योगी पीतांबरा शक्तिपीठ कुछ खास अधिकारियों को ही साथ लाए थे।

  • इससे पहले सीएम योगी मई 2022 में भी पीतांबरा शक्तिपीठ आ चुके हैं।

  • दतिया में स्थित मां पीतांबरा पीठ की स्थापना साल 1935 में हुई थी।

दतिया, मध्यप्रदेश। उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दतिया पीतांबरा शक्तिपीठ पहुँचकर माता पीतांबरा के दर्शन किए और विशेष पूजा अर्चना की। सीएम योगी महाभारत कालीन वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक भी किया। सीएम योगी पीतांबरा शक्तिपीठ कुछ खास अधिकारियों को ही साथ लाए थे। इस दौरान पुलिस-प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था चौकस रही।

जानकारी के अनुसार झांसी में तमाम सारी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद यहां से सीधा मध्य प्रदेश के दतिया स्थित मां पीतांबरा पीठ पहुंचे और वहां पर विशेष पूजा अर्चना की। उन्होंने यहां महाभारत कालीन वनखंडेश्वर महादेव पर जलाभिषेक भी किया। यह कार्यक्रम पूरी तरह से निजी कार्यक्रम रहा, जिसमे सीएम के साथ कुछ ही खास अधिकारीगण उपस्थित थे। इससे पहले सीएम योगी मई 2022 में भी यहां आ चुके हैं।

मां पीतांबरा शत्रु नाश की अधिष्ठात्री देवी

मां पीतांबरा शत्रु नाश की अधिष्ठात्री देवी है। दतिया में स्थित मां पीतांबरा सिद्धपीठ की स्थापना साल 1935 में हुई थी। यहां पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी और फिर राजमाता विजयाराजे सिंधिया, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह, दिग्विजय सिंह, उमा भारती, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई बड़े नेताओं ने माता का आशीर्वाद प्राप्त किया है। ऐसा माना जाता है कि इस स्थान पर आने वाले की मनोकामनाएं जरूर पूरी होती हैं । वहीं मंदिर प्रांगण में स्थित वनखंडेश्वर महादेव शिवलिंग को महाभारत काल का बताया जाता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co