आम आदमी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष रानी अग्रवाल
आम आदमी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष रानी अग्रवालRE-Gwalior

MP POLITICS : AAP के लिए भाजपा-कांग्रेस चुनौती नहीं : प्रदेशाध्यक्ष रानी अग्रवाल

Aam Aadmi Party : आम आदमी पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष रानी अग्रवाल कहा कि इस बार आप विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी जनता का आशीर्वाद मिलेगा और हमारी सरकार बनेगी।

ग्वालियर। आम आदमी पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष व सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल ( State President Rani Agarwal) रविवार को ग्वालियर आईं। यहां उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेकर मीडिया के सवालों का जवाब भी दिया। उन्होंने कहा कि हमारे लिए भाजपा-कांग्रेस कोई चुनौती नहीं है। यह दोनों एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं, पिछले चुनावों में यह देखा भी गया है। AAP में जनता चुनाव लड़ती है जनता ही वोट देती है। जनता का आशीर्वाद मिलेगा और हमारी सरकार बनेगी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इस बार आप विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष रानी अग्रवाल के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष रूचि गुप्ता, मनीक्षा सिंह तोमर, प्रदेश महासचिव रोहित गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित थीं।

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में ग्वालियर-चंबल अंचल और यहां के दलित वोटर सत्ता का केंद्र होने वाले हैं यही कारण हैं कि कांग्रेस-भाजपा यहां लगातार कार्यक्रम कर रही थी, लेकिन अब आप भी ग्वालियर-चंबल अंचल में सक्रिय हो रही है। रविवार को रानी अग्रवाल ने फूलबाग सेना नगर रोड स्थित आप के जिला कार्यालय का उद्घाटन कर कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मीडिया के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी 230 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ रही है और जीत रही है। ग्वालियर-चंबल अंचल तो छोड़ो पूरे प्रदेश में भाजपा-कांग्रेस हमारे लिए कोई चुनौती नहीं है। यह जनता की पार्टी है यहां जनता ही चुनाव लड़ती, जिताती है।

कार्यालय का किया उदघाटन

आप प्रदेशाध्यक्ष रानी अग्रवाल ने आम आदमी पार्टी के कार्यालय का उदघाटन करने से पहले वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर पहुंचकर नमन किया और उसके बाद कार्यालय का उदघाटन किया। उदघाटन के बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया। यहां वह कार्यकर्ताओं से वन टू वन हुईं और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर ग्वालियर-चंबल अंचल की रणनीति पर चर्चा की।

दिए सवालों के जवाब

सवाल: कांग्रेस-भाजपा के कई बड़े चेहरे संपर्क कर रहे ?

जवाब: नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस-भाजपा से कई ऐसे चेहरे उनकी आम आदमी पार्टी में आए और चुनाव लड़े और अच्छे परिणाम दिए। ऐसे लोग हमारे संपर्क में हैं और उन पर काम चल रहा है।

सवाल: आप किन मुद्दों को लेकर विधानसभा चुनाव में उतरेगी ?

जवाब: आम आदमी पार्टी काम पर वोट मांगती है। हमने दिल्ली, पंजाब में जो काम करके दिखाया है उसे ही आधार बनाकर वोट मांगेंगे। विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय नेता अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवत मान सहित गुजरात, गोवा के राष्ट्रीय स्तर के नेता आएंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com