जनसम्पर्क अभियान के दौरान CM Shivraj
जनसम्पर्क अभियान के दौरान CM ShivrajRE- Bhopal

MP Politics: जनसम्पर्क अभियान के दौरान CM ने किया कमलनाथ पर पलटवार; कहा- 'तुम्हारी चक्की ने जनता को पीसा'

जनसम्पर्क अभियान के चलते सीएम लालघाटी चौराहा स्‍थित नंदीश्‍वर जिनालय परिसर पहुंचे वहां से उन्होंने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान वहां मौजूद भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने उनका स्वागत किया।

MP Politics: प्रदेश की भाजपा सरकार, केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर जनसम्पर्क अभियान चला रही है। इसकी शुरुआत 30 मई से ही हो गयी थी। इसी के चलते 20 से 30 जून तक प्रदेश के 65 हजार बूथों पर भाजपा अपना जनसम्पर्क अभियान चलाएगी। अगले 10 दिन तक भाजपा (BJP) के नेता और कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से सम्पर्क करेंगे। आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने भोपाल (Bhopal) की हुजुर विधानसभा (Hujur Assembly) के बूथ क्रमांक 45 पर पहुंचकर इस अभियान का शुभारंभ किया।

इस जनसम्पर्क अभियान के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज ने कमलनाथ के बयान पर भी पलटवार किया उन्होंने कहा की, 'जो व्यक्ति मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों, उनको ऐसी निकृष्टतम भाषा का उपयोग शोभा नहीं देता मैं देख लूंगा, चक्की पीसती है, क्या पीसती है , जनता को पीसा तुम्हारी चक्की ने सवा साल में बाहर हो गयी अधिकारीयों को डराना, कर्मचारियों को डराना उनको धमकी देना कौन से युग में जी रहे कमलनाथ जी अधिकारी कर्मचारी भी इंसान है क्या उनको बेज्जत किया जाएगा क्या उनको डराने और धमकाने की भाषा बोली जाएगी ,प्रदेश सब देख रहा है।'

जनसम्पर्क अभियान के चलते सीएम लालघाटी चौराहा स्‍थित नंदीश्‍वर जिनालय परिसर पहुंचे वहां से उन्होंने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान वहां मौजूद भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा (BJP MLA Rameshwar Sharma) ने उनका स्वागत किया। रामेश्वर शर्मा के साथ भाजपा के अन्य कार्यकर्त्ता भी वहां मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने आस पास के घरों में लोगों से मुलाक़ात भी की।

इस जनसम्पर्क अभियान के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा (Vishnudutt Sharma) भोपाल उत्तर विधानसभा के बूथ नंबर 126 और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद भोपाल मध्य विधानसभा के बूथ नंबर 180 में कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर संपर्क करने के लिए रवाना हो गए हैं। ग्रह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Dr. Narottam Mishra) भी भोपाल में लोगों से जनसंपर्क करेंगे। पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर जनता से संपर्क करेंगे और भाजपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों से चर्चा करेंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com