Digvijay Singh
Digvijay SinghSocial Media

MP POLITICS : राहुल गांंधी न डरेगें न माफी मांगेंगे: दिग्विजय सिंह

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने के विरोध में पूरे देश में आंदोलन करेगी।

ग्वालियर।  देश में लोकतंत्र का दफनाने का काम किया जा रहा है ओर विपक्ष अगर कोई सवाल करता है तो उसके ऊपर मामले दर्ज कर जेल भेजने का जो खेल खेला जा रहा है वह लोकतंत्र के लिए काफी खतरनाक है। राहुल गांधी को जिस तरह से सदस्यता समाप्त की गई है उससे वह न तो डरेगें ओर न ही माफी मांगेगे, क्योंकि उन्होंने देश हित में ऐसे लोगों के खिलाफ अपनी आवाज बोली थी जो देश का पैसा लेकर विदेश भाग गए। यह बात प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने रविवार को ग्वालियर में पत्रकारवार्ता के दौरान कही।

दिग्विजय सिंह ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने के विरोध में पूरे देश में आंदोलन करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह  भारत देश में रूस व चायना जैसा लोकतंत्र लाना चाहते हैं। एक सवाल के जवाब में दिग्विजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अडानी के बारे में केवल सवाल पूछा था कि हिडनवर्ग के अनुसार 20 हजार करोड अडानी की कंपनी में किसके लगे थे वह किसका पैसा था।  इसी को लेकर भाजपा ने 2019 के एक कथित मामले में राहुल गांधी को दो वर्ष की सजा करवाकर उनकी लोकसभा से सदस्यता समाप्त करा दी, क्या जो सवाल किया गया था उसको लेकर जांच नहीं होना चाहिये थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जेपीसी की मांग रखी लेकिन इसी से प्रधानमंत्री परेशान हो गये। उन्होंने बताया कि इससे पहले बोफोर्स तोप को लेकर की मामलो में जेपीसी बनी तो फिर जो सवाल राहुल गांधी ने उठाया है उस पर जेपीसी बनाकर जांच कराने से क्यों बचना चाहते हो इससे स्पष्ट होता है कि गड़बड़ तो है।

एक सवाल के जवाब में दिग्विजय सिंह ने कहा कि मोदी ने काला धन वापस लाने की बात कही और यह भी कहा कि यदि कालाधन वापस आ गया तो प्रत्येक नागरिक को 15-15 लाख देंगे, बाद में अमित शाह ने उसे जुमला कह दिया।  नौ साल से कितना कालाधन आया सिफर साबित हुआ। स्विस बैंक में 2021 में 30 हजार करोड भारत के लोगों ने जमा किये लेकिन आया एक भी नहीं। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय के कहने पर कालाधन के लिए एसआईटी का गठन तो किया लेकिन उसकी रिपोर्ट कहां गई पता नहीं। 

जितना भी प्रताड़ित कर ले कांग्रेसी पीछे हटने वाले नहीं है...

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड के समय में प्रत्येक नागरिक की आय कम हुई लेकिन 100 परिवार ऐसे हैं जिनकी आय बढी। भाजपा सरकार जितना भी प्रताडित करना है करें हम पीछे हटने वाले नहीं है। उन्होंने इतना ही नहीं ओबीसी के लोगों का नाम लेना शुरू किया लेकिन प्रधानमंत्री को ओबीसी से माफी मांगना चाहिये, भाजपा के निकट के लोग ही भगोडे हैं उन्हें यदि चोर कहा तो क्या बुरा कहा। दिग्गी राजा ने कहा कि धर्म की आड में देश को लूट रहे हैं।। किसानों को सम्मान निधि 6 हजार रुपये दे रहे हैं उससे ज्यादा बिजली खाद बीज पर पैसे बढाकर सरकार वसूल रही है।  उन्होंने लाडली बहना को लेकर कहा कि लाडली बहना की हालत प्रदेश में ऐसी बनेगी कि उससे बिजली बिल वसूल करने मोटर सायकल पलंग तक उठाकर ले जा रहे हैं। ऐसे अधिकारियों को तत्काल बर्खास्त करना चाहिये। उन्होंने यह भी कहा कि लाडली बहना को एक हजार दे रहे हैं और उससे दस हजार रुपए वसूल रहे हैं।

सदस्यता छीनने से आवाज बंद नही होगी...

पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के परिवार पर आए संकट में एकजुट है और गांधी नेहरू परिवार के लिए सड़कों पर उतर कर लडाई लडेंगी। उन्होंने कहा कि आजादी से पहले नेहरू गांधी परिवार जेल में रहा लेकिन आरएसएस का रोल क्या था। वह आजादी की लडाई में भाग नहीं लेते थे उन्हें ब्रिटिश हुकूमत पसंद थी। यह इतिहास गबाह है। उन्होंने कहा कि नेहरू गांधी परिवार न डरा है न ही डरेगा,  कितने भी सदस्यो की सदस्यता क्यों न छिन जाये माफी मांगने वाले नहीं।

आम आदमी पार्टी को लेकर कहा वरिष्ठ नेतृत्व तय करेगा...

राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने पर आम आदमी पार्टी सहित अन्य दलों द्वारा राहुल गांधी का समर्थन करने को लेकर पूछे एक सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तय करेंगे कि क्या उन्हें साथ लेकर चुनाव लडा जाये या नहीं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार उसी प्रकार का लोकतंत्र चाहती है जैसा रशिया और चायना में है। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि उन पर भी 8मानहानि के केस चल रहे हैं। इन केसों में ओबेसी और रामदेव ने भी केस कर रखा है। सरकार क्या करेगी जेल भेजेगी, भेजे हम जेल जाने को तैयार हैं। 2023 की तैयारी के बारे में उन्होंने कहा कि 2023 में कांग्रेस की सरकार बनेगी और कमलनाथ मुख्यमंत्री बनेंगे।

कांग्रेस से दूसरे दल में जाने वालो के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस से नाराज लोग आते जाते रहे हैं, लेकिन कांग्रेस आगे बढी है पीछे मुडकर नहीं देखा। कमलनाथ को घर में घेरने की भाजपा की रणनीति के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सिंधिया को भी तो भाजपा के नेता ने चुनाव हराया था ओर हारने के बाद उसी दल में जाना क्या ठीक मानते है। पत्रकारवार्ता में पूर्व मंत्री लाखन सिंह, भगवान सिंह यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, विधायक प्रवीण पाठक,  पूर्व सांसद रामसेवक सिंह बाबूजी, जिलाध्यक्ष शहर डॉ. देवेन्द्र शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष प्रभुदयाल दोहरे, प्रदेश प्रवक्ता अजीत सिंह, अनुराधा सिंह, वासुदेव शर्मा, संभागीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र शर्मा आदि मौजूद थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com