MP Politics : कांग्रेस में नहीं कोई नाराजगी , नेताओं के दौरे को लेकर हुई थी बैठक - कमलनाथ
हाइलाइट्स :
दिल्ली में अचानक बुलाई गई थी कांग्रेस की बैठक।
मीडिया में थी कांग्रेस नेताओं में अनबन की खबर।
दिग्विजय सिंह ने पहले भी किया था नाराजगी की बात से इंकार।
भोपाल, मध्यप्रदेश। MP कांग्रेस के नेताओं के बीच कोई नाराजगी नहीं थी। दिल्ली में हुई बैठक का विषय मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आगामी दौरा था। यह बात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने मंगलवार को कही है। सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, चुनाव प्रभारी रणदीप सुरजेवाला और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की बैठक हुई थी।
नेताओं में नहीं है कोई नाराजगी :
दिल्ली से बैठक कर कमलनाथ मंगवलार सुबह ही लौटे। मीडिया द्वारा उनसे जब नेताओं के बीच नाराजगी की बात पूछी गई तो उन्होंने साफ़ इंकार कर दिया। पिछले कई दिनों से पार्टी के नेताओं के बीच नाराजगी की खबर थी लेकिन कलानाथ समेत दिग्विजय सिंह ने भी अनेक मौकों पर अनबन की बात को सिरे से नकारा है। पिछले दिनों वीडियो जारी कर दिग्विजय सिंह ने भी नाराजगी की बात को नकारते हुए इसे भाजपा का भ्रामक प्रचार बताया था।
प्याज पर भी बोले कमलनाथ :
मीडिया द्वारा कमलनाथ से प्याज की बढ़ती कीमतों पर भी प्रश्न पूछा गया। जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि, प्याज जनता को खून के आंसू रुला रही है। प्याज ही नहीं आज बाजार में मिलने वाला हर सामान महंगा हो गया है। महंगाई से जनता त्रस्त है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।