MBA की एक छात्रा ने की आत्महत्या
MBA की एक छात्रा ने की आत्महत्या सांकेतिक चित्र

MP: व्हाट्सप्प पर स्टेटस अपलोड कर, MBA की एक छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

मध्यप्रदेश की राजधानी में एक और आत्महत्या की घटना सामने आई है। MBA की छात्रा ने सुसाइड करने से पहले अपने व्हट्सप्प पर डेली उपडेट्स देते हुए एक स्टेटस अपलोड कर सुसाइड कर लिया।

मध्यप्रदेश। राजधानी भोपाल (Bhopal) से सनसनीखेज खबर सामने आई है। जिसमे एक छात्रा ने अपने सोशल मीडिया पर स्टेटस लगा कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया हैं। छात्रा भोपाल की रहने वाली थी, मिली जानकारी के अनुसार वह डिप्प्रेशन का शिकार थी।

आत्महत्या से पहले लगाया स्टेटस :

अयोध्या नगर निवासी 25 वर्षीय MBA स्टूडेंट सिमरन मुदगल ने फांसी लगातार आत्महत्या (MBA student commits suicide) कर ली। मिली जानकारी के अनुसार एमबीए छात्रा ने सुसाइड से पहले अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर स्टेटस लगाया कि ‘हिम्मत चाहिए होती है आत्महत्या करने के लिए भी, कायरों के बस का ये काम भी नहीं है। बता दें, छात्रा के माता-पिता और भाई की मौत हो चुकी है।

डिप्प्रेशन की थी शिकार :

मिली जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय MBA स्टूडेंट सिमरन मुदगल काफी समय से डिप्रेशन का शिकार थी। और वह अकेले रहती थी। जानकारी के मुताबिक मृतका के माता-पिता और भाई तीनो की मौत हो चुकी थी वह केवल अकेली सदस्य बची थी। इतने दिनों तक डिप्प्रेशन से लड़ाई लड़ते- लड़ते बीते दिन उसने घुटने टेक दिए और व्हाट्सप्प पर स्टेटस अपलोड कर आत्महत्या कर ली।हालांकि पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

यह है मामला :

बीती रात अयोध्या नगर निवासी MBA स्टूडेंट घर में अकेली रहती थी। बता दें कि, बीते साल दिसंबर में मृतका की मां का निधन हुआ था। उसकी माँ कैंसर से पीड़ित थी। उसके पिता और भाई का पहले ही निधन हो चुका था। बताया गया है कि सिमरन की भाभी नेहरू नगर में अलग रहती है। एक बहन की शादी महाराष्ट्र में हुई है। सिमरन घर में अकेली रहती थी। रविवार की सुबह सिमरन के दोस्तों ने उसका स्टेटस देखने के बाद काॅल किया था। जब सिमरन ने काॅल रिसीव नहीं किया तो दोस्तों ने घर जाकर देखा। दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखा तो सिमरन फंदे पर लटकी हुई थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co