मध्यप्रदेश में टाइगर रिजर्व में पहुंचे 11 लाख पर्यटक
मध्यप्रदेश में टाइगर रिजर्व में पहुंचे 11 लाख पर्यटक RE-Bhopal

MP Tourism: 26.91 लाख पर्यटकों ने किया राष्ट्रीय उद्यान-अभयारण्यों का भ्रमण, टाइगर रिजर्व में पहुंचे 11 लाख

MP NEWS: 5 वर्षों में ईको विकास समितियों को 19 करोड़ जारी पांच वर्षों में इन ईको विकास समितियों को पर्यटन आय से लगभग 19 करोड़ रुपए दिये गए।

हाइलाइट्स:

  • वन्य-प्राणियों को देखने आने वाले पर्यटकों की संख्या में अब इजाफा हो रहा है।

  • मध्यप्रदेश में कुल 55 हजार 773 विदेशी पर्यटक उद्यान-अभयारण्य और टाइगर रिजर्व आये हैं

  • बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सर्वाधिक 20 हजार 591 विदेशी पर्यटक पहुंचे।

भोपाल। मध्यप्रदेश में बाघों (Tiger) और वन्य-प्राणियों के उत्कृष्ट प्रबंधन के चलते वन्य-प्राणियों को देखने आने वाले पर्यटकों की संख्या में अब इजाफा हो रहा है। पर्यटन वर्ष 2022-23 में 26 लाख 91 हजार 797 पर्यटकों (Tourists) ने राष्ट्रीय उद्यान,अभयारण्य और टाइगर रिजर्व में 11लाख 74 हजार 405 पयर्टकों ने भ्रमण किया। वन डॉ. विजय शाह ने यह जानकारी दी है। इनमें विदेशी पर्यटकों की संख्या 55 हजार 773 है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सर्वाधिक 20 हजार 591 विदेशी पर्यटक पहुंचे।

खास तौर से बफर में सफर के प्रति पर्यटकों का आकर्षण तेजी से बढ़ा है। मंत्री डॉ. शाह ने बताया कि पर्यटन से प्राप्त आय (गेट मनी) 9 करोड़ से बढ़कर वर्तमान में लगभग 54 करोड़ रुपए हो गई है। संरक्षित क्षेत्रों (टाइगर रिजर्व और अभयारण्यों) में पर्यटन से प्राप्त आय की एक तिहाई राशि संरक्षित क्षेत्रों में आने वाले ईको (Ego) विकास समितियों को उपलब्ध कराई जाती हैं।

5 वर्षों में ईको विकास समितियों को 19 करोड़ जारी पांच वर्षों में इन ईको विकास समितियों को पर्यटन आय से लगभग 19 करोड़ रुपए दिये गए। समितियों द्वारा प्राप्त राशि का उपयोग ग्राम सभा के निर्णय अनुसार ग्राम विकास और युवक-युवतियों के कौशल उन्नयन आदि में किया गया है। इससे ग्रामीणों और ग्रामीण युवाओं की वनों पर निर्भरता कम हुई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com