Madhya Pradesh Weather Update
Madhya Pradesh Weather Updateसांकेतिक चित्र

MP Weather: प्रदेश में मकर संक्रांति से बढ़ेगी ठंड, कुछ इलाकों में छा सकते हैं बादल

मध्यप्रदेश मौसम अपडेट: MP मौसम में बार-बार बदलाव हो रहा है। ऐसे में अब 14 और 15 जनवरी से ठंड के तेवर सख्त हो सकते हैं।

मध्यप्रदेश मौसम अपडेट: MP मौसम में बार-बार बदलाव हो रहा है। शीतल दिन और कोहरे से मध्यप्रदेश को थोड़ी राहत मिली है। इस बीच खबर मिली है कि, प्रदेश में मकर संक्रांति से फिर ठंड बढ़ेगी और कुछ इलाकों में बादल भी छा सकते है।

14-15 जनवरी से ठंड के तेवर होंगे सख्त

बता दें, इस बार संक्राति दो दिन यानी 14-15 को है। ऐसे में ठंड के तेवर भी 14 और 15 जनवरी से सख्त हो सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार- संक्राति से ठंड बढ़ेगी ऐसे में प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम बादल छाये रह सकते हैं।

  • प्रदेश के इलाकों में कहीं-कहीं कोहरा रह सकता है।

  • ग्वालियर, चंबल, छतरपुर, खजुराहो में कहीं-कहीं घना कोहरा रह सकता है।

  • कुछ जिलों में सेवियर कोल्ड वेव और कोल्ड डे हो सकता है।

संक्रांति पर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना

हिमालय में लगातार बर्फबारी से उत्तर भारत की तरफ से तेज और ठंडी हवाएं आ रही हैं, ऐसे में प्रदेश में 14-15 जनवरी के बाद दिन में कोहरा रहने और रात में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने मंकर संक्रांति पर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है। आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश में तापमान में फिर से गिरावट होगी, जिससे शीतलहर बढ़ेगी।

मध्य प्रदेश में भले ही ठंड से अभी कुछ राहत है, लेकिन फिर भी तापमान में लगातार गिरावट जारी है। बीते दिनों मध्यप्रदेश में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से पड़ रही काफी ठंड के बीच कई जिले में कहीं-कहीं हल्की वर्षा के अलावा राज्य के तीन स्थानों पर शीतलहर और एक दर्जन से अधिक स्थानों पर कोल्ड डे के आसार थे। ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों ने बताया था कि, उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोप के सक्रिय होने के आसार है, इसके कारण तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना रही। इससे ठंड में राहत मिल सकती है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com