विधानसभा चुनाव 2018 में सबसे कम वोट से जीते प्रत्याशी
विधानसभा चुनाव 2018 में सबसे कम वोट से जीते प्रत्याशीRE-Bhopal

विधानसभा चुनाव 2018 के ऐसे प्रत्याशियों के नाम जो सबसे कम वोट से जीते, अब इन सीटों पर BJP- Congress का जोर

MP Assembly Elections: हरदीप सिंह डंग जो 2018 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस की टिकट पर लड़े थे अपने प्रतिद्वंदी से 350 वोट से जीते थे।

हाइलाइट्स :

  • ग्वालियर दक्षिण विधानसभा सीट के प्रवीण पाठक 121 वोट से जीते थे।

  • भारत सिंह कुशवाह बीजेपी की टिकट पर ग्वालियर ग्रामीण से 1517 वोट से जीते थे।

  • बाला बच्चन कांग्रेस की टिकट पर राजपुर से 932 वोट से जीते थे।

भोपाल, मध्यप्रदेश। विधानसभा चुनाव 2018, में कई ऐसे प्रत्याशी थे जो अपने प्रतिद्वंदी से बहुत अधिक वोटों से जीते लेकिन कुछ ऐसे भी प्रत्याशी थे जो अपने प्रतिद्वंदी से बहुत कम वोट से जीते। ग्वालियर दक्षिण विधानसभा सीट के प्रवीण पाठक तो 2018 का विधानसभा चुनाव मात्र 121 वोट से जीते थे। इनके अलावा हरदीप सिंह डंग जो 2018 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस की टिकट पर लड़े थे अपने प्रतिद्वंदी से 350 वोट से जीते थे। ऐसी ही सीटों पर भाजपा और कांग्रेस का इस विधानसभा चुनाव 2023 में विशेष फोकस रहेगा। इस तरह के कई अन्य प्रत्याशियों की जानकारी यहाँ पढ़ें...।

2018 में सबसे कम वोटों से जीते प्रत्याशियों के नाम:

  • प्रवीण पाठक - कांग्रेस - ग्वालियर साऊथ - 121 वोट से जीते

  • हरदीप सिंह डंग - कांग्रेस - सुवासरा - 350 वोट से जीते (2020 उपचुनाव में 29 ,440 वोट से बीजेपी की टिकट पर जीते थे )

  • राजेंद्र पांडेय - बीजेपी - जौरा - 511 वोट जीते

  • विनय सक्सेना - कांग्रेस - जबलपुर नार्थ - 578 वोट से जीते

  • बीरेंद्र रघुवंशी - बीजेपी - कोलारस - 720 वोट से जीते

  • राहुल सिंह - कांग्रेस - दमोह - 798 वोट से जीते

  • महेंद्र हार्डिया - बीजेपी - इंदौर-5 - 1133 वोट से जीते

  • गोवर्धन दांगी - कांग्रेस - ब्यावरा - 826 वोट जीते

  • महेश राय - बीजेपी - बीना -632 वोट से जीते

  • विक्रम सिंह नातीराजा - राजनगर - 732 वोट से जीते

  • बाला बच्चन - कांग्रेस - राजपुर - 932 वोट से जीते

  • सुमित्रा देवी - कांग्रेस - नेपानगर-1264 वोट से जीते

  • नागेंद्र सिंह - बीजेपी - नागौद - 1234 वोट से जीते

  • गिरीश गौतम - बीजेपी - देवतालाब - 1080 वोट से जीते

  • नारायण पटेल - कांग्रेस - मन्धाता -1232 वोट से जीते

  • राजेश कुमार प्रजापति - बीजेपी -चांदला - 1127 वोट से जीते

  • भारत सिंह कुशवाह - बीजेपी - ग्वालियर ग्रामीण -1517 वोट से जीते

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co