भाजपा कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए
भाजपा कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुएRaj Express

कमलनाथ हमेशा कहते थे खजाना खाली है, शिवराज जी ने कभी नहीं कहा : नरेन्द्र सिंह तोमर

ग्वालियर, मध्यप्रदेश : कांग्रेस ने विकास के नाम पर केवल परिवार के अलावा कुछ नहीं देखा है, जबकि भाजपा ने अंतिम छोर के व्यक्ति का ध्यान रखा है।

ग्वालियर, मध्यप्रदेश। कांग्रेस की सरकार में कमलनाथ हमेशा एक ही बात कहते थे कि खजाना खाली है, लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के वक्तव्य में यह कभी सुनने को नहीं मिला होगा कि खजाना खाली है। आज मध्यप्रदेश कई मामलों में देश के कई राज्यों से अग्रणी भूमिका में है। यह बात केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने रविवार को ग्वालियर के आईआईटीटीएम सभागार में ग्वालियर-चंबल संभाग के मीडिया कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए कही।

श्री तोमर ने कहा कि मध्यप्रदेश अब कई ममालों में अन्य राज्यों से आगे है। विकास की गति काफी तेज हुई है। प्रदेश को आगे बढ़ाने में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का मिशन और विजन शामिल है। मंत्री श्री तोमर ने कहा कि कांग्रेस ने विकास के नाम पर केवल परिवार के अलावा कुछ नहीं देखा है, जबकि भाजपा ने अंतिम छोर के व्यक्ति का ध्यान रखा है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले भारत में भ्रष्टाचार, घोटालों की चर्चा होती थी। कांग्रेस के नेतृत्व में देश बहुत लचर स्थति में पहुंच गया था, लेकिन आज भारत का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त हाथों में है। । हमने 9 करोड़ रसोई गैस कनेक्शन देने, घर-घर स्वच्छ जल पहुंचाने, नि:शुल्क राशन वितरण, 220 करोड़ वैक्सीन डोज लगाने जैसे कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं।

विचारधारा के आधार पर काम करने वाला सबसे बड़ा दल केवल भाजपा : प्रभात झा

प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय सत्र में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा ने 'हमारे विचार की विकास यात्रा' विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। श्री झा ने कहा कि हमारा इतिहास गौरवशाली है। हमारे विचारधारा की यात्रा बहुत संघर्षशील रही है। उन्होंने कहा कि देश जब आजाद होने की स्थिति में था, तब भारतीय संस्कृति के अजर-अमरता के लिए सन 1925 को विजयादशमी के दिन कुछ स्वयंसेवकों ने जो प्रयास प्रारंभ किए उसी विचारधारा के आधार पर आज हम 2 से 353 तक पहुंचे हैं।

मीडिया विभाग के कार्यकर्ता परिपक्व हो : लोकेन्द्र पाराशर

प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम सत्र में पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने 'मीडिया के साथ हमारा कार्य और व्यवहार' विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि मीडिया विभाग के कार्यकर्ताओं को अध्ययनशील होना आवश्यक है। आप सभी भाग्यशाली कार्यकर्ता है, जिन्हें अध्ययन करने का काम मिला है। मीडिया विभाग के कार्यकर्ताओं के मन में वैचारिक स्पष्टता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मीडिया विभाग में मोर्चा के मीडिया प्रभारियों को अपने मोर्चे से संबंधित सामाग्री का अध्ययन आवश्यक रूप से करना चाहिए।

सोशल मीडिया का उपयोग विचारधारा को बढ़ाने में करें : अनिल पटेल

मीडिया विभाग के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अनिल पटेल ने वर्ग के चतुर्थ सत्र में 'आईटी एवं सोशल मीडिया का बेहतर उपयोग' विषय पर संबोधित किया। श्री पटेल ने इस अवसर पर कहा कि आज पार्टी में सोशल मीडिया का काम बहुत बढ़ गया है। हमें सोशल मीडिया का उपयोग पार्टी की विचारधारा को बढ़ाने के लिए करना चाहिए। प्रशिक्षण वर्ग का समापन राष्ट्रगान जन गण मन के साथ हुआ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com