पति ने अपने 2 बच्चों के साथ नदी में लगाई छलांग
पति ने अपने 2 बच्चों के साथ नदी में लगाई छलांगSocial Media

Narmadapuram : पत्नी से विवाद के बाद पति ने अपने 2 बच्चों के साथ नदी में लगाई छलांग

नर्मदापुरम, मध्यप्रदेश : नर्मदापुरम में पत्नी से हुए विवाद के बाद पति ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ नदी में छलांग लगा ली, इस घटना में दोनों बच्चों की मौत हो गई।

नर्मदापुरम, मध्यप्रदेश। जहां एमपी में अपराध की घटनाओं का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है वहीँ आए दिन कभी हत्या तो कभी आत्महत्या की खबरें आती रहती हैं। इस बीच ही मध्यप्रदेश से नर्मदापुरम से एक बुरी खबर सामने आई है, यहां पत्नी से विवाद के बाद पति ने अपने 2 बच्चों के साथ नदी में छलांग लगाई है।

क्या है पूरा मामला :

यह मामला मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले का है, मिली जानकारी के अनुसार नर्मदापुरम में पत्नी से हुए विवाद के बाद पति ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ नर्मदा नदी में कूदकर जान देने की कोशिश की, इस घटना में बच्चों की मौत हो गई। शनिवार सुबह 2 साल के बेटे और 4 साल की बेटी के शव ट्राइडेंट कंपनी के इंटकवेल के पास मिले है।

बताते चलें कि, सोहागपुर के गुदंरई के रहने वाले राजेश अहिरवार ने तीन दिन पहले पत्नी से मारपीट की थी। पत्नी के पैर में चोट आई थी। राजेश ने उसे नर्मदापुरम के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम 4 बजे पति-पत्नी का अस्पताल में झगड़ा हुआ। राजेश ने पत्नी से कहा था- मैं बच्चों के साथ आत्महत्या करने जा रहा हूं। इसके बाद पति ने अपने 2 बच्चों के साथ नदी में छलांग लगा ली। तभी एक राहगीर ने उसे नदी से छलांग लगाते हुए देखा तो डायल 100 पर सूचना दी। पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों ने पिता को तो 1 घंटे बाद ही रेस्क्यू कर लिया, लेकिन बच्चों को नहीं बचाया जा सका।

पति राजेश अहिरवार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज :

इस मामले में बुदनी थाना TI ने बताया कि, पति राजेश अहिरवार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। उस पर उसके बच्चों की हत्या का आरोप है। आत्महत्या करने के लिए वो खुद आया और बच्चों को साथ लेकर नर्मदापुरम से नर्मदा पुल तक पैदल पहुंचा था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com