CM शिवराज ने कैबिनेट बैठक में लिए आज ये बड़े निर्णय, नरोत्तम मिश्रा ने दी जानकारी
भोपाल, मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को विधानसभा में कैबिनेट की बैठक हुई, इस दौरान मंत्रिपरिषद की बैठक प्रारंभ होने के पहले राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के सामूहिक गायन के साथ कैबिनेट बैठक शुरू हुई। बैठक में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए है।
कैबिनेट बैठक में हुए निर्णयों की जानकारी दी :
कैबिनेट में किन मुद्दों पर क्या अहम निर्णय लिए गए है, इस बारे में MP के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी साझा की है। MP के गृह मंत्री ने नरोत्तम मिश्रा ने कैबिनेट बैठक में हुए निर्णयों के बारे की जानकारी देते हुए बताया- CM शिवराज की अध्यक्षता मेंं कैबिनेट ने कृषि विभाग द्वारा किसान कल्याण के लिए विभिन्न अधोसरंचना विकास कार्यों में अलग-अलग मंदों में खर्च की जाने वाली ₹75 करोड़ की राशि को मंजूरी दी।
अधिकारी का पद नाम एवं अहर्ताओं में शाब्दिक संशोधन :
मप्र कार्य गुणवत्ता परिषद के कार्यकारी अधिकारी का पद नाम एवं अहर्ताओं में शाब्दिक संशोधन किया गया है। अब ये महानिदेशक कहलाएंगे।
MP के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा
बैठक में दी गई सहमतियां :
इसके अलावा MP के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आगे यह भी बताया कि, ''लोक परिसंपत्ति विभाग की जूनी इंदौर स्थित संपत्ति को ₹5 करोड़ 47 लाख, महिदपुर डिपो उज्जैन की भूमि को ₹6 करोड़ 29 लाख एवं परिवहन विभाग जबलपुर की भूमि को ₹31 करोड़ 69 लाख 86 हजार में बिक्री की सहमति दी गई।''
यहां देखें कैबिनेट बैठक के निर्णयों की जानकारी देते समय नरोत्तम मिश्रा का लाइव वीडियाें-
बता दें कि, इससे पहले 1 मार्च को भी MP बजट से पहले CM शिवराज ने कैबिनेट बैठक की थी।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।