नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस पर तंज
नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस पर तंज Priyanka Yadav-RE

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का तंज- "MP में कांग्रेस मुद्दा विहीन होकर घृणित मानसिकता के साथ कर रही राजनीति"

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए गृहमंत्री नरोत्‍तम मि‍श्रा ने कहा क‍ि, प्रियंका जी आपने जो ट्वीट किये हैं उसके प्रमाण दो अन्यथा हमारे पास कार्यवाही के सारे विकल्प खुले हैं।

हाइलाइट्स:

  • प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का सामने आया बड़ा बयान

  • एक बार फिर नरोत्‍तम मि‍श्रा ने कांग्रेस पर हमला बोला

  • कांग्रेस ने पहले राहुल से झूठ बुलवाया अब प्रियंका से झूठा ट्वीट करवाया

  • नरोत्तम मिश्रा बोले- प्रियंका जी आपने जो ट्वीट किये उसके प्रमाण दो

Narottam Mishra Statement: प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने रोजाना बयान देते हुए कांग्रेस को घेर रहे है आज फिर नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, मध्य प्रदेश में कांग्रेस मुद्दा विहीन होकर घृणित मानसिकता के साथ राजनीति कर रही है।

नरोत्तम मिश्रा ने प्रियंका के ट्वीट को लेकर कांग्रेस के नेताओं पर किया हमला

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के ट्वीट के लेकर आज प्रदेश कांग्रेस के नेताओं पर जमकर हमला किया और उन पर मुद्दा विहीन होकर घृणित मानसिकता के साथ राजनीति करने का आरोप लगाया।

डॉ मिश्रा ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा कि, मध्यप्रदेश में कांग्रेस मुद्दा विहीन होकर घृणित मानसिकता के साथ राजनीति कर रही है। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी से झूठ बुलवाया और अब प्रियंका गांधी से झूठा ट्वीट करवाया। उन्होंने प्रियंका गांधी से कहा कि, जो ट्वीट किये हैं, उसके प्रमाण दें, अन्यथा हमारे पास कार्यवाही के सारे विकल्प खुले हैं।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने किया था ये ट्वीट

बताते चलें कि, कल कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर लिखा था कि, मध्य प्रदेश में ठेकेदारों के संघ ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शिकायत की है कि प्रदेश में 50% कमीशन देने पर ही भुगतान मिलता है। कर्नाटक में भ्रष्ट BJP सरकार 40% कमीशन की वसूली करती थी। मध्य प्रदेश में BJP भ्रष्टाचार का अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर आगे निकल गई है। कर्नाटक की जनता ने 40% कमीशन वाली सरकार को बाहर किया, अब मध्य प्रदेश की जनता 50% कमीशन वाली भाजपा सरकार को सत्ता से हटाएगी।

जिसके बाद कमलनाथ ने इस ट्वीट को लेकर कहा- प्रियंका जी आपने मध्य प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार के दानव को पूरी दुनिया के सामने उजागर कर स्पष्ट कर दिया है कि मध्य प्रदेश की जनता किस तरह सत्ताधारी पार्टी की कमीशन और लूट का शिकार बन रही है। मध्यप्रदेश में गर्भवती महिलाओं के पोषण आहार से लेकर भगवान महाकाल के परिसर के निर्माण तक में 50% से अधिक कमीशन का घोटाला किया जा रहा है। मध्य प्रदेश में घोषणावीर नटवरलाल की सरकार है जो "पैसा दो, काम लो" के सिद्धांत पर चल रही है। इधर इस ट्वीट को लेकर भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस को घेर रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co