Tejasvi Surya In Bhopal
Tejasvi Surya In BhopalRE-Bhopal

भोपाल पहुंचे भारतीय युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, गर्ल्स कॉन्क्लेव को करेंगे सम्बोधित

Tejasvi Surya In Bhopal: भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या सोमवार को भोपाल दौरे पर हैं। तेजस्वी सूर्या आज भाजपा कार्यालय में 11 बजे पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करेंगे।

हाइलाइट्स :

  • चुनाव के चलते नताओं का दौरा जारी है।

  • तेजस्वी सूर्या पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करेंगे।

  • गर्ल कॉन्क्लेव को भी सम्बोधित करेंगे।

  • गर्ल कॉन्क्लेव में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं शामिल होंगी।

Tejasvi Surya In Bhopal: भोपाल, मध्यप्रदश। आगामी चुनाव के चलते नताओं का दौरा जारी है। इसी कड़ी में भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या (Tejasvi Surya) सोमवार को भोपाल (Bhopal) दौरे पर हैं। तेजस्वी सूर्या आज भाजपा कार्यालय में 11 बजे पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद प्रदेश स्तरीय मंडल अध्यक्ष कार्यशाला को भी सम्बोधित करेंगे। शाम 4 बजे मिंटो हाल में गर्ल कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भाजयुमो अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या हिस्सा लेंगे।

गर्ल कॉन्क्लेव में तेजस्वी सूर्या :

भजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या इस कार्यक्रम को शाम 4 बजे सम्बोधित करेंगे। में तेजस्वी यंग अचीवर्स के साथ वार्ता करेंगे। इस कार्यक्रम में 500 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं शामिल होंगी। दोपहर 12 बजे होने वाली प्रदेश स्तरीय बैठक में प्रदेश भर के युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्षों को बुलाया गया है। जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री और प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भी इस बैठक में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज नीमच के मानसा क्षेत्र में विकास पर्व के तहत विकास कार्यों की सौगात देंगे। कई प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण कार्यक्रम भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री करीब 1 बजे तक इस कार्यक्रम में पहुंचेंगे। इसके पहले मुख्यमंत्री ने प्रदेश के कई क्षेत्रों में विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com