तिवारी दमोह और धर्मराज मीना राजगढ़ एसपी
तिवारी दमोह और धर्मराज मीना राजगढ़ एसपी RE-Bhopal

चार IPS अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, सुनील तिवारी दमोह और धर्मराज मीना को राजगढ़ एसपी किया पदस्थ

MP POLICE: सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय (PHQ ) राम शरण प्रजापति को सेनानी 24वीं वाहिनी जावरा और एसपी नारकोटिक्स मंदसौर के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

हाइलाइट्स :

  • आदेश के अनुसार आईपीएस धर्मराज मीना को राजगढ़ पुलिस अधीक्षक बनाया गया।

  • सुनील तिवारी दमोह पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

  • दो अन्य आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।

भोपाल। राज्य शाशन ने चार आईपीएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की है। इस आशय के आदेश ग्रह विभाग ने जारी किये हैं। जारी आदेश के अनुसार आईपीएस धर्मराज मीना को राजगढ़ और सुनील तिवारी दमोह पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इनके अलावा दो अन्य आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार राजगढ़ पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार सिंह को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय (PHQ ) पदस्थ किया गया है। इसी तरह सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय (PHQ ) राम शरण प्रजापति सहायक को सेनानी 24वीं वाहिनी जावरा और एसपी नारकोटिक्स मंदसौर के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

पीडब्ल्यूडी के ईएनसी का प्रभार एसआर बघेल को सौंपा

भोपाल। लोक निर्माण विभाग के प्रभारी प्रमुख अभियंता नरेंद्र कुमार 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो गए। ऐसे में राज्य शासन ने इंदौर में पदस्थ प्रभारी मुख्य अभियंता (भवन) शालिग राम बघेल को इंचार्ज ईएनसी का जिम्मा सौंपा है। बघेल अभी अधीक्षण यंत्री स्तर के अधिकारी हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com