निशा बांगरे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से करेंगी मुलाकात
निशा बांगरे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से करेंगी मुलाकातRE-Bhopal

निशा बांगरे का कांग्रेस से सवाल- BJP को दलित-महिला विरोधी बताने वाले खुद दलितों और महिलाओं के कितने पक्षधर है?

Nisha Bangre: इस्तीफे के सम्बन्ध में स्थिति स्पष्ट न होने पर कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित कर दिया, लेकिन ठीक इसके एक दिन बाद ही राज्य शासन ने निशा बांगरे का इस्तीफा स्वीकार किया था।

हाइलाइट्स :

  • निशा बांगरे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से करेंगी मुलाकात।

  • कांग्रेस की टिकट पर आमला से चुनाव लड़ना चाहती थीं निशा बांगरे।

  • कांग्रेस ने मनोज मानवे को आमला सीट से प्रत्याशी घोषित किया है।

भोपाल, मध्यप्रदेश। निशा बांगरे ने कांग्रेस से एक सवाल किया है। उन्होंने पुछा है कि, कांग्रेस बताए कि मेरे संघर्ष में भाजपा को दलित और महिला विरोधी ठहराने वाली खुद दलितों और महिलाओं की कितनी पक्षधर है? इस्तीफा स्वीकार होने के बाद निशा बांगरे का विधानसभा चुनाव लड़ने का रास्ता साफ तो हो गया है लेकिन कांग्रेस ने आमला विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। निशा बांगरे कांग्रेस की टिकट पर आमला से चुनाव लड़ना चाहती थीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को निशा बांगरे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से मुलाकात कर इस विषय पर बात कर सकती हैं।

चुनाव तो आमला सारणी की जनता मेरे चेहरे पर लड़ेंगी ही:

निशा बांगरे का कहना है कि, उन्हें कांग्रेस द्वाराआश्वासन दिया गया था कि अंतिम 2 दिनों तक इस्तीफे का इंतजार किया जायेगा। कांग्रेस ने पिछले दिनों मनोज मानवे को आमला सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। चर्चा थी कि, इस्तीफा स्वीकार होने के बाद कांग्रेस अपना प्रत्याशी बदल सकती है लेकिन अब तक कांग्रेस ने ऐसे कोई संकेत नहीं दिए हैं। निशा बांगरे ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से स्टैंड क्लियर करने को कहा है। निशा बांगरे का कहना है कि, चुनाव तो आमला सारणी की जनता मेरे चेहरे पर लड़ेंगी ही। परिणाम कुछ भी हो, फर्क नहीं पड़ता।

मध्यप्रदेश में 17 नवम्बर को मतदान है। प्रत्याशियों द्वारा नामांकन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कांग्रेस ने 229 विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी थी। केवल आमला विधानसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित होना बाकि था। इस्तीफे के सम्बन्ध में स्थिति स्पष्ट न होने पर कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित कर दिया, लेकिन ठीक इसके एक दिन बाद ही राज्य शासन ने निशा बांगरे का इस्तीफा स्वीकार किया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co