अब जबलपुर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा को हुआ कोरोना- ऑफिस में मचा हड़कंप

जबलपुर, मध्यप्रदेश। एक बार फिर से मध्यप्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ गई है, इस वायरस की चपेट में अब जबलपुर के कलेक्टर कर्मवीर शर्मा आ गए हैं।
अब जबलपुर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा को हुआ  कोरोना
अब जबलपुर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा को हुआ कोरोनाSocial Media

जबलपुर, मध्यप्रदेश। एक बार फिर से मध्यप्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ गई है, बता दें कि कोरोना संक्रमण ने आम लोगों को अपनी चपेट में लेने के बाद फिर अपनी बढ़त राजनीतिक गलियारे तक बना ली है। इस वायरस की चपेट में अब जबलपुर के कलेक्टर कर्मवीर शर्मा आ गए हैं, इस खबर से कलेक्टर ऑफिस में हड़कंप मच गया है।

वैक्सीन लेने के बाद भी कलेक्टर को हुआ कोरोना :

मिली जानकारी के मुताबिक वैक्सीनेशन के पहले डोज के बाद भी भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एवं जबलपुर के कलेक्टर कर्मवीर शर्मा कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए हैं, बता दें कि 8 फरवरी को कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने कोरोना का टीका लगाया था, टीका लगवाने के बाद भी कलेक्टर कर्मवीर शर्मा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

8 फरवरी को कलेक्टर ने वैक्सीनेशन का टीका लगाया था
8 फरवरी को कलेक्टर ने वैक्सीनेशन का टीका लगाया थाSocial Media

जबलपुर के कलेक्टर कर्मवीर शर्मा की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जबलपुर के कलेक्टर कर्मवीर शर्मा को होम क्वारंटीन किया गया है, साथ ही उनसे संपर्क में आए लोगों की जांच भी की जा रही है, अब कलेक्टर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से ऑफिस के कर्मचारियों के बीच भय का माहौल बना हुआ है।

जरा सी चूक किसी को भी बना सकती है संक्रमित : कलेक्टर

वहीं कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने लोगों से संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी दिशा निर्देशों का पूरी तरह पालन करने की अपील की है, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने अपने ट्वीट के जरिए कहा है कि जरा सी चूक किसी को भी कोरोना का संक्रमित बना सकती है।

 कलेक्टर कर्मवीर शर्मा
कलेक्टर कर्मवीर शर्मा Social Media

आपको बताते चलें, कि मध्यप्रदेश के कई जिलों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। इस बुरे असर से बचाने के लिए लगातार तमाम प्रयास भी किये जा रहे हैं, तो भी स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा है, वहीं बताते चलें कि जबलपुर सोमवार को 44 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और एक महिला की मौत हो गई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com