MP में ठंड ने की स्कूलों की छुट्‌टी
MP में ठंड ने की स्कूलों की छुट्‌टीSocial Media

ठंड ने की स्कूलों की छुट्‌टी, इंदौर में 9 तो भोपाल में 10 तक बंद रहेंगी आठवी तक की क्लासेस

कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश प्रशासन ने प्रदेश के कई जिलों में सभी स्कूलों को बंद करने का ऐलान किया है। हालांकि, स्कूलों के समय में बदलाव करने का फैसला पहले ही लिया जा चुका है।

मध्य प्रदेश, भारत। जनवरी और कड़ाके की ठंड का रिश्ता बहुत पुराना है। जनवरी आते ही कड़ाके की ठंड व शीतलहर चलना शुरू हो जाती है। ऐसे में लोग घर से बाहर निकलने का मन ही नहीं बना पाते हैं। क्योंकि, चारों तरफ कोहरा इस कदर छाया रहता है कि, कुछ दिखाई नहीं देता है।ऐसे में स्कूल जाने वाले बच्चों को बहुत परेशानी होने लगती है। इस कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश प्रशासन ने प्रदेश के कई जिलों में सभी स्कूलों को बंद करने का ऐलान किया है। हालांकि, स्कूलों के समय में बदलाव करने का फैसला पहले ही लिया जा चुका है।

ठंड ने की स्कूलों की छुट्‌टी :

दरअसल, भारत के ज्यादातर राज्यों में जनवरी में बहुत ज्यादा ठंड पड़ना शुरू हो जाती है। ऐसे में सुबह के समय सड़कों पर निकलना मुश्किल हो जाता हैै। 8-9 बजे तक सूरज नहीं दिखता और कोहरा छंटने का नाम नहीं लेता है। आज अन्य राज्यों के साथ ही मध्य प्रदेश में ठण्ड का हाल कुछ इस तरह हो गया है कि, लोग घर से निकलने का मन नहीं बना पा रहे हैं। क्योंकि, प्रदेश में ठंड का पारा लगातार गिरता जा रहा है, जिससे ठंड बढ़ती ही जा रही है। इस बात को ध्यान में रखते हुए प्रदेश प्रशासन ने नर्सरी से आठवी तक के लिए सभी स्कूल बंद करने का ऐलान कर दिया है। यह सभी स्कूल इंदौर में 9 जनवरी और भोपाल में 10 जनवरी तक बंद रहेंगे।

प्रदेश में ठंड का हाल :

नए साल के आगाज के साथ ही मध्यप्रदेश में भी ठंड बढ़ गई है। यहां न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री तक नज़र आया जो नौगांव (छतरपुर) में दर्ज किया गया। इसके अलावा दतिया, खजुराहो, ग्वालियर में पारा रात के समय 4 डिग्री बल्कि उसके नीचे तक चले जाते हैं। इसके अलावा प्रदेश के 7 शहरों को छोड़ बाकी सभी में भी तापमान 10 डिग्री से नीचे ही दर्ज हो रहा है। इस ठंड को ध्यान में रख इंदौर में 6 से 9 जनवरी और भोपाल में 6 से 10 जनवरी तक नर्सरी से आठवीं तक के लिए स्कूल बंद कर दिए गए। इसके अलावा बुरहानपुर कलेक्टर भव्या मित्तल ने भी सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल में समय में बदलाव करते हुए सुबह 9 बजे से कर दिया है। वहीँ, भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने भी ही शुक्रवार की रात आदेश जारी कर दिए है।

सीहोर और विदिशा में 2 दिन की छुट्टी :

इंदौर-भोपाल के अलावा सीहोर और विदिशा में 6 और 7 जनवरी को स्कूलों की छुट्टी रहेगी। यहां भी स्कूलों को कक्षा नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के लिए बंद किया गया है। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, '7 जनवरी से नया सिस्टम एक्टिव होगा। पश्चिमी हवाएं ईरान, इराक से अफगानिस्तान से पाकिस्तान के रास्ते भारत के उत्तरी इलाकों में प्रवेश करेंगी। यहां से नमी भरी ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में आएंगी। इसके कारण 7 और 8 जनवरी को बादल छाने से दिन और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी। इनके जाते ही तेजी से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।'

गौरतलब है कि, यह आदेश सभी तरह के स्कूल यानी शासकीय/अशासकीय (सीबीएसई/आईसीएसई/मध्य प्रदेश बोर्ड से संबंध) के लिए लागू किए गए हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com