आईएएफ अधिकारियों के तबादलें
आईएएफ अधिकारियों के तबादलेंsocial media

टाइगर रिजर्व से हटाए गए अफसर, मध्यप्रदेश में 18 आईएएफ अधिकारियों के तबादले

राज्य शासन ने टाइगर रिजर्व से कई अधिकारियों को हटाकर उनके स्थान पर अन्य अधिकारियों को पदस्थ किया है। इनमें उपसंचालक पेंच सिवनी टाइगर रिजर्व और कन्हा (कोर) टाइगर रिजर्व मण्डला शामिल है।

भोपाल, मध्यप्रदेश। राज्य शासन ने गुरुवार को भारतीय वन सेवा के 18 अधिकारियों के तबादले किए है। इस आशय के आदेश वन विभाग के उप सचिव मोहित बुंदस ने जारी किए है। जारी आदेश के अनुसार उपसंचालक पेंच सिवनी टाइगर रिजर्व रजनीश कुमार सिंह को वन मण्डल अधिकारी पालपुर शेयपुर मुख्यालय सेसईपुरा और उपसंचालक कन्हा (कोर) टाइगर रिजर्व मण्डला ऋषिभा सिंह को वन मण्डल पूर्व मण्डला पदस्थ किया गया है।

इनके किए गए तबादले

अजय कुमार यादव अपर प्रधान वन मुख्य संरक्षक नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण भोपाल से अपर प्रधान वन मुख्य संरक्षक राज्य वन विकास निगम भोपाल, आदेश श्रीवास्तव वन संरक्षक मंदसौर वनमंडल से वन संरक्षक कार्य आयोजन इंदौर , अनुपम सहाय वन मंडल सीहोर वन मंडल से वन संरक्षक राजगढ़ वनमंडल , बीएस बघेल वन मंडल अधिकारी देवास से उप वन संरक्षक कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एंव वन बल प्रमुख मप्र , बिजेंद्र श्रीवास्तव वन मंडल अधिकारी ग्वालियर से वन मंडल अधिकारी पूर्व छिंदवाड़ा , प्रकाश कुमार वर्मा वन मंडल अधिकारी पालपुर कुनो वन्य प्राणी श्योपुर से उपसंचालक पेंच टाइगर रिजर्व सिवनी, पुनीत गोयल वन मंडल अधिकारी पूर्व मंडला से उपसंचालक कन्हा (कोर) टाइगर रिजर्व मण्डला , हेंमत कुमार रायकवार वन मंडल अधिकारी गुना से औबेदुल्लागंज वन मंडल , विजय कुमार वन मंडल अधिकारी औबेदुल्लागंज वन मंडल से रायसेन वन मंडल,मगन सिंह डाबर उप वन संरक्षक मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम भोपाल से वन मंडल अधिकारी सीहोर,गर्वित गंगवार प्रशिक्षु उप वन मंडल अधिकारी बिस्टान खरगौन से प्रभारी वन मंडल अधिकारी उत्तर पन्ना , अनुराग तिवारी प्रशिक्षु उप वन मंडल अधिकारी खंडवा से वन मंडल अधिकारी बड़वाह,निथ्यानन्तम एल.प्रशिक्षु उप वन मंडल अधिकारी दक्षिण बालाघाट से वन मंडल अधिकारी पश्चिम मंडला, सर्वेश सोनवानी प्रशिक्षु उप वन मंडल अधिकारी गुना से प्रभारी वनमंडल अधिकारी गुना पदस्थ किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co