अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर CM ने कहा- हम सब मिलकर अपनी सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर को संरक्षित करें
International Museum Day 2023: आज अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस है। बता दें, संग्रहालय न केवल मानव सभ्यता के इतिहास व उसकी महान गाथाओं को जीवंत रखते हैं बल्कि उन्हें संजोकर देश का गौरव भी बढ़ाते हैं। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर सभी को अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस की बधाई दी है।
सीएम शिवराज ने दी बधाई:
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा- समस्त देशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। संग्रहालय हमारी अमूल्य धरोहर, प्राचीन कलाकृतियों, नक्काशियों, मूर्तिकला और इतिहास का भंडारगृह है, आइए, हम सब मिलकर अपनी सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर को संरक्षित करें।
विभिन्न संस्कृतियों एवं धरोहरों को संजोए संग्रहालय जीवित ज्ञान तीर्थ हैं। मध्यप्रदेश के सांस्कृतिक वैभव, गौरवपूर्ण इतिहास एवं उन्नत लोक कलाओं व जीवन शैली का जीवंत निरूपण इन संग्रहालयों को दर्शनीय बनाता है।
मुख्यमंत्री
अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर मंत्री सारंग ने भी किया ट्वीट:
इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री सारंग ने ट्वीट कर लिखा- संग्रहालय हमारी अनमोल धरोहर हैं! ये हमें जीवन्त इतिहास और समृद्ध विरासत से रूबरू करवाकर गौरवान्वित महसूस करने का अवसर प्रदान करते हैं। समस्त देशवासियों को अन्तर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
कमल नाथ ने किया ट्वीट:
मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा- अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। संग्रहालय हमारी अमूल्य धरोहर हैं जो मानव विकास की जीवंत कहानी कहते हैं। संग्रहालयों को विकसित और संरक्षित करना हमारी ज़िम्मेदारी है।
प्रत्येक वर्ष '18 मई' को मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस
अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस प्रत्येक वर्ष '18 मई' को मनाया जाता है। संग्रहालय में हमारे पूर्वजों की अनमोल यादों को संजोकर रखा जाता है। यह दिवस विश्वभर में संग्रहालयों की भूमिका के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए प्रतिवर्ष मनाया जाता है। बता दें संग्रहालय देश की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहरों को वर्तमान से जोड़ने के लिए सेतु के रूप में कार्य करती है, जो कि हमें इतिहास एवं विरासत से रुबरु करवाकर गौरवान्वित महसूस करने का अवसर प्रदान करते हैं।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।