CM ने लगाए बरगद, आम व सप्तपर्णी के पौधे
CM ने लगाए बरगद, आम व सप्तपर्णी के पौधेSocial Media

नर्मदा जयंती पर CM ने नागरिकों और संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ लगाए बरगद, आम व सप्तपर्णी के पौधे

One Plant A Day: आज रोज पेड़ लगाने का संकल्प का तीसरा वर्ष प्रारंभ हो गया है, इस कड़ी में आज CM ने नागरिकों और संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ कई पौधे लगाए है।

One Plant A Day: आज से दो साल पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक में संकल्प लिया था कि पर्यावरण को बचाने के लिए प्रतिदिन पौधरोपण करूंगा। कोविड काल से यह संकल्प अविराम जारी रहा है। इसी क्रम में आज सीएम शिवराज ने नागरिकों और संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ पौधरोपण किया है।

सीएम ने स्मार्ट पार्क लगाए बरगद, आम और सप्तपर्णी के पौधे

मिली जानकारी के मुताबिक, आज सीएम शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा जयंती के अवसर पर स्मार्ट पार्क (वाटर विजन पार्क) नागरिकों और संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ बरगद, आम और सप्तपर्णी के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ आज महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया के अलावा अन्य पदाधिकारियों विकास, विक्रम सिंह, जीतेन्द्र लिटोरिया, सुश्री संगीता आदि ने भी सीएम श्री चौहान के साथ पौधरोपण किया।

इस मौके पर एक न्यूज चैनल के सक्सेना ने भी अपनी बिटिया के जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान के साथ पौधरोपण किया। वहीं मुख्यमंत्री चौहान के साथ पंकज सूर्यवंशी एवं विजेता सूर्यवंशी ने भी विवाह के पूर्व विवाह की राशि खर्च न कर निर्धन परिवार के बच्चों की शिक्षा के लिए सहायता के संकल्प के साथ पौधरोपण किया। बता दें, सीएम चौहान द्वारा वर्ष 2021 की नर्मदा जयंती से नर्मदा मैया के उद्गम स्थल अमरकंटक से प्रारंभ प्रतिदिन पौधरोपण के तहत दो वर्ष की अवधि में 2 हजार से अधिक पौधे भोपाल सहित देश-प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर लगाए जा चुके हैं।

आज रोज पेड़ लगाने का संकल्प का तीसरा वर्ष प्रारंभ:

मुख्यमंत्री ने बयान देते हुए कहा है कि, आज से दो साल पहले मैंने नर्मदा जयंती पर रोज पेड़ लगाने का संकल्प लिया था। आज उस संकल्प का तीसरा वर्ष प्रारंभ हो गया है। मुझे प्रसन्नता है कि मैंने लोगों से जन्मदिन पर पेड़ लगाने का आव्हान किया था, लगभग 67 लाख लोग इसमें पेड़ लगा चुके हैं। यह एक अभियान बन गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com