माधवराव सप्रे की जयंती
माधवराव सप्रे की जयंतीSocial Media

पंडित माधवराव सप्रे की 151वीं जयंती पर CM ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन

भोपाल, मध्यप्रदेश : आज अपने निवास स्थित सभाकक्ष में मुख्यमंत्री ने राष्ट्रभाषा हिन्दी के उन्नायक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी माधवराव सप्रे की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज माधवराव सप्रे की 151वीं जयंती है, माधवराव सप्रे हिन्दी के साहित्यकार, पत्रकार थे। वे हिन्दी के प्रथम कहानी लेखक के रूप में जाने जाते हैं। आज माधवराव सप्रे की जयंती पर देश उन्हें याद कर शत-शत नमन कर रहा है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने भी माधवराव सप्रे की जयंती 19 जून पर उन्हें याद करते हुए नमन किया है।

बता दें, माधवराव सप्रे राष्ट्रभाषा हिन्दी के उन्नायक, प्रखर चिंतक, मनीषी संपादक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और सार्वजनिक कार्यों के लिये समर्पित कार्यकर्ताओं की श्रृंखला तैयार करने वाले प्रेरक-मार्गदर्शक थे। गुरु कर्मयोगी पं. माधवराव सप्रे का कृतित्व और अवदान कालजयी है। माधवराव सप्रे जी की कहानी 'एक टोकरी भर मिट्टी' को हिंदी की पहली कहानी होने का श्रेय प्राप्त है।

पंडित माधवराव सप्रे की जयंती पर सीएम ने किया नमन :

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अपने निवास स्थित सभाकक्ष में राष्ट्रभाषा हिन्दी के उन्नायक, प्रखर चिंतक, मनीषी संपादक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी माधवराव सप्रे की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। सीएम ने ट्वीट कर लिखा- प्रखर चिंतक, विचारक, हिन्दी के अनन्य सेवक पं. माधवराव सप्रे की जयंती पर नमन करता हूं। आपकी रचनाएं और विचार सदैव राष्ट्र एवं समाज के उत्थान के लिए जन-जन को प्रेरित करते रहेंगे।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रखर चिंतक, मनीषी संपादक पं. माधवराव सप्रे जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। आपने जीवंत पर्यंत राष्ट्र और हिंदी साहित्य की सेवा की। राष्ट्र की उन्नति एवं हिंदी साहित्य के क्षेत्र में आपका योगदान सदैव अविस्मरणीय है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

नरोत्तम मिश्रा ने भी किया ट्वीट :

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा- भारतीय नवजागरण के पुरोधा व कर्मयोगी श्रद्धेय पं. माधवराव सप्रे जी की जयंती पर शत-शत नमन। स्वदेश प्रेम पर आधारित उनके लेखन ने राष्ट्रीय चेतना को जाग्रत करने में जो योगदान दिया, वह अविस्मरणीय रहेगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com