मातृभूमि के लिए सुभाष चंद्र बोस का अद्वितीय संघर्ष एवं बलिदान सदैव प्रेरित करता रहेगा: मुख्यमंत्री
मध्यप्रदेश। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिवीर, अपने साहस व शौर्य से करोड़ों भारतीयों के हृदय में स्वतंत्रता की अलख जगाने वाले नेताजी सुभाषचंद्र बोस की आज जयंती है। आज बोस की जयंती पर देश उन्हें याद कर उन्हें नमन कर रहे है।
23 जनवरी सन 1893 में हुआ था सुभाष चंद्र बोस का जन्म
बता दें, सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1893 में कटक में हुआ था। एक पराक्रमी स्वतंत्रता सेनानी और नायक के तौर पर उनकी शख्सियत को लेकर हर कोई परिचित है, नेताजी बोस के व्यक्तित्व का एक दूसरा पहलू उनका आध्यात्मिक पक्ष भी है,वो घंटों साधना और ध्यान में लीन हो जाते थे, सादगी से रहते थे। ऐसे में सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने ट्वीट कर उन्हें याद किया है।
सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर सीएम ने ट्वीट कर लिखा-
सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर सीएम शिवराज ने ट्वीट कर लिखा है कि, मां भारती के वीर सपूत, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक एवं 'आजाद हिंद फौज' के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं आप सभी को Parakram Diwas की हार्दिक शुभकामनाएं। मातृभूमि के लिए आपका अद्वितीय संघर्ष एवं बलिदान सदैव प्रेरित करता रहेगा।
अपनी ताकत पर भरोसा करो, उधार की शक्ति घातक है।-सुभाष चंद्र बोस, स्वतंत्र राष्ट्र के स्वप्न को साकार करने के लिए भारत के युवाओं में एक नई शक्ति भरने व अपना जीवन अर्पित करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर कोटिश: नमन् करता हूं।
मुख्यमंत्री शिवराज
गृहमंत्री ने भी किया ट्वीट :
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट है कि "तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा" - नेताजी सुभाष चंद्र बोस, अंग्रेजों के खिलाफ क्रांति का बिगुल फूंकने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी और अनन्य देशभक्त नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर सादर नमन।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।