वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती
वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती Social Media

वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती पर सीएम शिवराज ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन

भोपाल, मध्यप्रदेश : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निवास स्थित सभागार में वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।

भोपाल, मध्यप्रदेश। महान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं देश में क्रान्ति की ज्वाला प्रज्ज्वलित करने वाले वासुदेव बलवंत फड़के की आज जयंती है, वासुदेव बलवंत फड़के भारत के स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारी थे, जिन्हें आदि क्रांतिकारी कहा जाता है। वासुदेव बलवंत फडके की जयंती पर मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज ने भी ट्वीट कर उन्हें नमन किया है।

सीएम ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निवास स्थित सभागार में ब्रिटिश शासन के विरुद्ध सशस्त्र संगठन बनाकर अंग्रेजों से लोहा लेने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी वासुदेव बलवंत फड़के (Vasudev Balwant Phadke) की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया है।

वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती पर कोटिश: नमन् करता हूं : CM

सीएम शिवराज ने ट्वीट कर लिखा है कि, सशस्त्र संगठन 'रामोशी' बनाकर अंग्रेजों का काल बन जाने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी, वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती पर कोटिश: नमन् करता हूं, आपके तेजस्वी विचार सदैव मां भारती की सेवा और समाज की उन्नति के लिए युवाओं के प्रेरणा का महान प्रकाश पुंज रहेंगे।

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी किया ट्वीट :

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने ट्वीट कर लिखा है कि, भारत की स्वाधीनता के लिए अपना जीवन अर्पित करने वाले महान स्वातंत्र्यवीर वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती पर सादर नमन।

बता दें, वासुदेव बलवंत 4 नवंबर, 1845 में महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के शिरढ़ोणे गांव में रहने वाले एक परिवार में जन्में थे। उनके मां का नाम सरस्वती बाई और पिता का नाम बलवंत था। वासुदेव बलवंत जी शुरु से ही बेहद तेज बुद्धि वाले बालक थे, जिन्होंने काफी कम उम्र में ही मराठी, अंग्रेजी और संस्कृत भाषा में अपनी अच्छी पकड़ बना ली थी। इसके अलावा उनके अंदर बचपन से ही राष्ट्रप्रेम की भावना भरी हुई थी। आज वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती पर देश उन्हें याद कर भावपूर्ण नमन कर रहा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com