Onam 2022
Onam 2022Social Media

Onam 2022: ओणम के पावन अवसर पर मप्र के नेताओं ने सभी को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Onam 2022: आज से ओणम पर्व शुरू हो गया है, ओणम के पावन अवसर पर मप्र के नेताओं ने ट्वीट कर सभी की हार्दिक बधाई दी है।

Onam 2022: आज (8 सितंबर) से ओणम पर्व शुरू हो गया है, ये त्योहार 10 दिनों तक चलता है। बता दें, ओणम दक्षिण भारत का एक प्रमुख त्योहार है, वैसे तो ओणम का त्योहार मुख्य रूप से केरल में मनाते हैं। लेकिन इसकी धूम पूरे दक्षिण भारत में होती है। ओणम के पावन अवसर पर मप्र के नेताओं ने ट्वीट कर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

ओणम का महत्व :

ओणम का पर्व मलयालम सोलर कैलेंडर के अनुसार चिंगम महीने में मनाया जाता है। ओणम के हर दिन का एक खास महत्व है। इस त्योहार में लोग अपने घरों को 10 दिनों तक फूलों से सजा कर रखते हैं और विधि विधान से विष्णु जी और महाबली की पूजा करते है। बता दें, ओणम का यह त्योहार नई फसल के आने की खुशी में भी मनाया जाता है।

ओणम के पावन पर्व की सीएम ने दी बधाई :

ओणम के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा- दक्षिण भारत की भव्य संस्कृति, सभ्यता एवं सनातन परंपरा के पर्व #ओणम की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। अच्छी फसल और प्रकृति को हरा-भरा रखने मनाए जाने वाला सुंदरता से भरा #Onam पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली लाए।

मंत्री सारंग ने ट्वीट कर दी ओणम की बधाई :

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने ट्वीट कर लिखा- देवेश्वराय देवश्य, देव संभूति कारिणे।प्रभावे सर्व देवानां वामनाय नमो नमः।। आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश देने वाले पारंपरिक लोक उत्सव #ओणम पर्व की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

पीसी शर्मा ने किया ट्वीट :

कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने ट्वीट कर लिखा- भारत की समृद्ध सभ्यता और संस्कारों में आस्था के प्रतीक ओणम पर्व की दक्षिण भारत सहित समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। राजा महाबली आप सभी के जीवन में स्वास्थ्य और खुशहाली का आशीर्वाद प्रदान करें, यही मेरी मंगलकामा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com