Onam 2023: प्रदेश के नेताओं ने समस्त देश व प्रदेशवासियों को दी ओणम पर्व की शुभकामनाएं
Onam 2023: आज ओणम का पावन पर्व है, ओणम का पर्व केरल राज्य में मनाये जाने वाले प्रमुख हिंदू पर्वों में से एक है। कृषि कल्याण एवं सामाजिक एकता के उल्लासपूर्ण पर्व 'ओणम' की तमाम नेताओं ने भी ट्वीट के जरिए देश व प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
धन-धान्य व खुशहाली के पावन पर्व ओणम की आप सभी को शुभकामनाएं: CM
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- धन-धान्य व खुशहाली के पावन पर्व #ओणम की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। इस पावन अवसर पर भगवान विष्णु और राजा महाबली से यही प्रार्थना कि आपके खेतों में फसलें सदैव लहलहाती रहें। आपके जीवन में अपार आनंद, उत्साह, उल्लास और समृद्धि हो।
ओणम पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा- समस्त देश व प्रदेशवासियों को ओणम पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, कृषि कल्याण, सामाजिक समरसता व एकता का प्रतीक यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लेकर आए।
कमलनाथ ने भी किया ट्वीट:
कमलनाथ ने कहा कि, भारतीय संस्कृति, परंपरा, आस्था, उल्लास, धन-धान्य व खुशहाली के पावन पर्व “ओणम” की आप सभी को और विशेष रूप से मलयाली समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएं। इस अवसर पर आप सभी की ख़ुशहाली , समृद्धि व प्रगति की कामना करता हूँ।
केरल का एक प्रमुख त्योहार है ओणम
बता दें, ओणम केरल का एक प्रमुख त्योहार है। ओणम का उत्सव चिंगम मास में भगवान वामन की जयन्ती और राजा बलि के स्वागत में प्रति वर्ष आयोजित किया जाता है जो दस दिनों तक चलता है।
उत्सव त्रिक्काकरा केरल के एक मात्र वामन मन्दिर से प्रारम्भ होता है।
ओणम में प्रत्येक घर के आँगन में फूलों की पंखुड़ियों से सुन्दर सुन्दर रंगोलिया डाली जाती हैं।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।