उज्जैन से लौट रहे BJP कार्यकर्ताओं की कार पलटने से एक की मौत कई घायल इधर भिंड में हुए हादसे दो की गई जान

MP Accident: BJP कार्यकर्ताओं की कार पलटने से एक की मौत वही कई घायल हुए है इधर भिंड जिले में कार खंबे से टकराकर खंती में गिरी, दो की मौके पर मौत।
MP Accident
MP AccidentSocial Media

हाइलाइट्स :

  • मध्यप्रदेश में एक के बाद एक हादसे

  • उज्जैन से लौट रहे BJP कार्यकर्ताओं की कार पलटी

  • भिंड में बेकाबू कार खंभे से टकराकर खंती में गिरी

MP Accident: एमपी में आए दिन सड़क हादसों की खबरें सामने आ रही हैं। अब खबर मिली है कि, महाकाल की नगरी उज्जैन से लौट रहे BJP कार्यकर्ताओं की कार पलट गई है इस हादसे में एक की मौत हुई वही कई घायल है इधर भिंड जिले में हुए भीषण हादसे दो लोगों की जान गई है।

उज्जैन दर्शन करने गए भाजपा कार्यकर्ताओं की कार पलटी

उज्जैन दर्शन करने गए भाजपा कार्यकर्ताओं की कार पलट गई। इस हादसे में आगरा के ब्रज क्षेत्र कार्यालय प्रभारी संजीव भारद्वाज की मौत हो गई है। वही चार घायल है। मिली जानकारी के मुताबिक, आगरा के ब्रज क्षेत्र कार्यालय प्रभारी संजीव भारद्वाज, पार्षद विजय वर्मा सहित कई लोगों के साथ महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन में दर्शन करने के लिए गए थे।

हादसे आगरा के भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यालय प्रभारी की मौत:

वहां से कार से आगरा के लिए लौट रहे थे। रास्ते में उनकी कार का टायर फट गया, इससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। भीषण हादसे आगरा के भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यालय प्रभारी की मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला।

भिंड जिले में भीषण हादसा- दो लोगों की मौत

इधर भिंड जिले में भीषण हादसा हो गया है, जिले में कार बेकाबू होकर खंभे को तोड़ते हुए खंती में जा गिरी। कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। दो गंभीर घायलों को ग्वालियर रेफर किया है। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने शव का मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक पोरसा अटेर निवासी अजय भदौरिया व शंकर सिंह भदौरिया सहित चार लोग एक कार से भिंड की ओर जा रहे थे। जब उनकी कार बिरखड़ी के पास पहुंची तो वह अनियंत्रित हो गई और खंबे से टकराकर खंती में चली गई। जिससे कार में बैठे अजय व शंकर की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com