सीएम ने लगाए खिरनी, करंज और टिकोमा के पौधे
सीएम ने लगाए खिरनी, करंज और टिकोमा के पौधेSocial Media

One Plant A Day: प्रतिदिन पौधरोपण के क्रम में आज सीएम ने लगाए खिरनी, करंज और टिकोमा के पौधे

One Plant A Day: आज सीएम शिवराज ने भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क में खिरनी, करंज और टिकोमा के पौधे रोपे, सीएम के साथ किसान मोर्चा अध्यक्ष दर्शन सिंह ने भी पौधरोपण किया।

One Plant A Day: राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 'One Plant A Day' संकल्प के क्रम में प्रतिदिन पौधारोपण कर रहे हैं, इसी क्रम में आज सीएम शिवराज ने भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क में खिरनी, करंज और टिकोमा के पौधे रोपे, सीएम के साथ किसान मोर्चा अध्यक्ष दर्शन सिंह ने भी पौधरोपण किया।

CM चौहान ने स्मार्ट सिटी पार्क में लगाए ये पौधे

मिली जानकारी के मुताबिक,आज स्मार्ट सिटी पार्क में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खिरनी, करंज और टिकोमा के पौधे लगाए है।यही किसान मोर्चा अध्यक्ष दर्शन सिंह, अनिल अग्रवाल ने अपने जन्मदिन पर पौधा लगाया। इस मौके पर लिली अग्रवाल, सुश्री पलक अग्रवाल, श्रीमती मीरादेवी अग्रवाल, अरविंद और पलाश अग्रवाल उपस्थित रहे।

पाैधों के बारे में जानकारी देते हुए CM ने कहा-

  • खिरनी मध्यभारत में पाये जाने वाला पौधा है, यह गर्मियों में मीठे फलों से लद जाता है।

  • करंज का पौधा आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण माना गया है। करंज के पौधे का उपयोग धार्मिक कार्य में भी किया जाता है।

  • टिकोमा एक झाड़ी वाला वृक्ष है। इसको सजावट के लिए बाग़-बगीचों में लगाया जाता है। टिकोमा स्टांस को एक हर्बल दवाई के रूप में प्रयोग किया जाता है।

मुख्यमंत्री ने नागरिकों से किया ये अनुरोध

मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि, हर नागरिक परिवार के शुभ अवसरों, जैसे जन्म वर्षगांठ आदि पर पौधे लगाएं। यह हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण के सुधार में महत्वपूर्ण योगदान होगा।

अब तक मुख्यमंत्री लगा चुके हैं कई पौधे

बता दें कि, मुख्यमंत्री द्वारा पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियों में जन भागीदारी को प्रोत्साहित करने और जनसामान्य को पौधरोपण की गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से प्रतिदिन पौधरोपण किया जा रहा है। अब तक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कई पौधे लगा चुके हैं। नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर- सीएम ने कई स्थानों पर लगाए पौधे

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com