One Plant A Day
One Plant A DayPriyanka Yadav-RE

One Plant A Day: आज सीएम ने लगाए आम, आंवला और बरगद के पौधे, मंत्री सारंग भी पौधरोपण में हुए शामिल

One Plant A Day: आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने भोपाल के स्मार्ट पार्क में आम, आंवला और बरगद के पौधे लगाए है।

One Plant A Day: एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) प्रतिदिन पौधरोपण (Plantation) करते हैं। ऐसे में आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने भोपाल के स्मार्ट पार्क में आम, आंवला और बरगद के पौधे लगाए है।

CM ने आम, आंवला और बरगद के पौधे रोपे

मिली जानकारी के मुताबिक, CM शिवराज ने भोपाल के स्मार्ट पार्क में आम, आंवला और बरगद के पौधे रोपे। चिकित्सा शिक्षा मंत्री भी पौधरोपण में शामिल हुए। ऐसे में पौधा लगाने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सभी से पौधरोपण करने की अपील की है।

मुख्यमंत्री के साथ भोपाल की महापौर ने अपने जन्मदिवस पर पौधे लगाये और मुख्यमंत्री ने उन्हें स्वस्थ, सुदीर्घ व मंगलमय जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। पौधरोपण में श्री एम.एल. राय भी सम्मिलित हुए। वही आज मुख्यमंत्री के साथ कुमारी आराध्या ऊंटवाल और आर्यन विश्वकर्मा ने अपने जन्मदिवस पर पौधे रोपे। सर्वश्री मनोज, विकी, जगदीश, अर्जुन, राकेश, श्रीमती अन्नपूर्णा, सर्वश्री फतेह चौहान, गजेंद्र चौहान, सौरभ, पुष्पा चौहान, सरिता पौधरोपण में शामिल हुईं।

आम, आंवला और बरगद के पौधों का औषधीय महत्व-

बता दें, आम के पेड़ के पत्तों का उपयोग कई आधुनिक स्वास्थ्य समस्याओं और जीवन शैली संबंधी विकारों के इलाज के लिए किया जाता है। आंवले को आयुर्वेद में अमृतफल या धात्रीफल कहा गया है। यह अनमोल गुणों का खजाना है, विशेष रूप से पाचन से संबंधित रोगों और पीलिया के उपचार में आंवला उपयोग में लाया जाता है। वही बरगद के पेड़ को वट वृक्ष या बड़ भी कहा जाता है। बरगद का धार्मिक महत्व है साथ ही आयुर्वेद के अनुसार, बरगद के पेड़ से कई बीमारियों का इलाज संभव है।

एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रतिदिन अपने संकल्प के तहत पौधरोपण करते हैं। इसी कड़ी में अब तब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कई पौधे लगा चुके हैं। इस बीच मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि "हमारे इस छोटे से प्रयास से प्रदेश में हरियाली बढ़ेगी और हम पर्यावरण को बचाने में अपनी भूमिका निभा पाएंगे"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com