One Plant A Day
One Plant A DayPriyanka Yadav-RE

One Plant A Day: आज सीएम ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में लगाए नीम, आंवला और कचनार के🌱पौधे

One Plant A Day: एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रतिदिन पौधरोपण करते हैं। ऐसे में आज सीएम ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में कई पौधे लगाए।

One Plant A Day: एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) प्रतिदिन पौधरोपण करते हैं। ऐसे में आज मुख्यमंत्री ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में कई पौधे लगाए साथ ही मध्यप्रदेश की जनता से अपील की हैं कि, साल में एक बार पौधारोपण अवश्य करें।

आज नीम, आंवला और कचनार के पौधे लगाए

मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में नीम, आंवला और कचनार के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री चौहान के साथ सुशील यादव, सौभाग्य चौबे, कुलदीप गुर्जर, नवनीत सोनी और बालिका खुशी ने अपने जन्मदिन पर पौधरोपण किया। मुख्यमंत्री के साथ पौधरोपण में सुकांश यादव, संदीप राठौर, उत्कर्ष तिवारी, धीरज सोनी, योगेन्द्र सोनी, दुर्गेश सोनी, मेघा सोनी और कांता यादव भी शामिल हुईं।

जानिए इन (नीम, आंवला और कचनार) पौधों का महत्व:

  • एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है। नीम स्वाद में भले ही कड़वा हो, लेकिन इससे होने वाले लाभ अमृत के समान हैं।

  • आंवले को आयुर्वेद में अमृतफल या धात्रीफल कहा गया है। यह अनमोल गुणों का खजाना है, विशेष रूप से पाचन से संबंधित रोगों और पीलिया के उपचार में आंवला उपयोग में लाया जाता है।

  • कचनार सुंदर फूलों वाला वृक्ष है। प्रकृति ने कई पेड़ पौधों को औषधीय गुणों से भरपूर रखा है।

पेड़-पौधे प्रकृति के उस वरदान की तरह होते हैं, जो न सिर्फ हमारी आस्था से जुड़े हुए होते हैं, बल्कि सृष्टि की भी रक्षा करते हैं, इसलिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं और अपनी पृथ्वी को हरा-भरा बनाएं। ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज प्रतिदिन पौधारोपण कर रहे हैं, साथ ही CM शिवराज सिंह चौहान पौधरोपण के जरिए लोगों को पर्यावरण ​बचाने का संदेश भी दे रहे हैं। अब तब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कई पौधे लगा चुके हैं।

'हमारे इस छोटे से प्रयास से प्रदेश में हरियाली बढ़ेगी और हम पर्यावरण को बचाने में अपनी भूमिका निभा पाएंगे'

मुख्यमंत्री

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com