One Plant A Day
One Plant A DaySocial Media

One Plant A Day: आज श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में मुख्यमंत्री ने लगाए पीपल, जामुन और खिरनी के पौधे

One Plant A Day: आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में कई पौधे लगाए। CM चौहान के साथ भोपाल के पूर्व महापौर आलोक शर्मा पौधरोपण में सम्मिलित हुए।

One Plant A Day: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रतिदिन पौधारोपण कर पूरे देश को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं। One Plant A Day' के संकल्प के क्रम में आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में कई पौधे लगाए है।

आज CM शिवराज ने लगाए पीपल, जामुन और खिरनी के पौधे

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, जामुन और खिरनी के पौधे लगाए। CM चौहान के साथ भोपाल के पूर्व महापौर आलोक शर्मा पौधरोपण में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री के साथ म्यूजिक डायरेक्टर हर्ष दीप सिंह रतन ने पौध-रोपण किया। वी.एस. रतन, संभव पाराशर, आदिल और ऋतिक चौकसे ने भी पौधे लगाए।

मुख्यमंत्री के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपने जन्म-दिवस पर किया पौध-रोपण

मुख्यमंत्री के साथ सामाजिक कार्यकर्ता राकेश सरवैया तथा कुमारी पूनम पटेल ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। सामाजिक कार्यकर्ता अनिल अग्रवाल, लीलेन्द्र मारण, धनराज गौर, बृजेश तिवारी, सुयश तिवारी, शुभ तिवारी, रामकुमार पटेल, पुरूषोत्तम शर्मा, प्रमोद चौधरी, महेन्द्र दवे और राजेन्द्र गुप्ता भी पौध-रोपण में सम्मिलित हुए।

प्रतिदिन अपने संकल्प के तहत पौधरोपण करते हैं सीएम

जानकारी के लिए बता दें कि, एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज प्रतिदिन अपने संकल्प के तहत पौधरोपण करते हैं। इसी कड़ी में अब तब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कई पौधे लगा चुके हैं। इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि "हमारे इस छोटे से प्रयास से प्रदेश में हरियाली बढ़ेगी और हम पर्यावरण को बचाने में अपनी भूमि का निभा पाएंगे"

साल में एक बार पौधारोपण अवश्य करें: मुख्यमंत्री

एमपी के मुख्यमंत्री ने जनता से अपील है कि, साल में एक बार पौधारोपण अवश्य करें। सीएम ने कहा- हर नागरिक परिवार के शुभ अवसरों जैसे जन्म वर्षगांठ आदि पर पौधे लगाएं। यह हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण के सुधार में महत्वपूर्ण योगदान होगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co