OnePlantADay: आज भोपाल में सीएम चौहान ने पी. मुरलीधर राव के साथ लगाए 2 पौधे

Bhopal, Madhya Pradesh: धरा की समृद्धि के लिए प्रतिदिन पौधे लगाने के संकल्प के क्रम में आज सीएम शिवराज ने पी. मुरलीधर राव के साथ नीम व कदंब का पौधा लगाया है।
OnePlantADay
OnePlantADay Social Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा रोजाना एक पौधा लगाने का संकल्प सतत् जारी है, बता दें कि अब तक राजधानी भोपाल में कई पौधों का रोपण किया जा चुका है, इस बीच ही पौधारोपण की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव के साथ भोपाल में दो पौधे लगाए हैं।

नीम व कदंब का लगाया पौधा :

मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पी.मुरलीधर राव के साथ ने स्मार्ट पार्क में पौधारोपण किया है, शिवराज सिंह चौहान और पी.मुरलीधर राव ने आज नीम व कदंब का पौधा लगाया है।

सीएम शिवराज ने किया ट्वीट

सीएम शिवराज ने ट्वीट कर कहा कि धरा की समृद्धि के लिए प्रतिदिन पौधे लगाने के संकल्प के क्रम में आज भोपाल में पी. मुरलीधर राव के साथ नीम व कदंब का पौधा लगाया है। नीम के औषधीय गुणों के कारण इसे धरती का कल्प वृक्ष कहते हैं, तो वहीं कदंब के वृक्ष का अपना विशिष्ट पौराणिक महत्व है, आप भी पौधे रोपकर धरती के साथ व मनुष्य जीवन को भी समृद्ध कीजिये।

नीम का पौधा है एक औषधि :

बताते चलें कि, भारत में नीम का उपयोग एक औषधि के रूप में किया जाता है, आज के समय में बहुत सी एलोपैथिक दवाइयां नीम की पत्ती व उसकी छाल से बनती हैं, नीम के पेड़ का हर अंग फायदेमंद होता है, बहुत सी बीमारियों का उपचार इससे किया जाता है। इसके अलावा भारत में नीम का पेड़ घर में लगाना शुभ माना जाता है। नीम स्वाद में कड़वा होता है, लेकिन नीम जितनी कड़वी होती है, उतनी ही फायदे वाली होती है, जो कई बीमारियों के उपचार के लिए लाभकारी है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा-

एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि‍ के रूप में जाना जाता है। नीम स्वाद में भले ही कड़वा हो, लेकिन इससे होने वाले लाभ अमृत के समान होते हैं। वहीं कदंब का पौराणिक महत्व है। पर्यावरण की दृष्टि से भी नीम व कदंब बहुत उपयोगी है।

'कदंब के पत्ते, फूल, जड़ व तने के छाल से अनेक प्रकार की आयुर्वेदिक औषधियाँ बनाई जाती हैं जिनका सेवन लाभकारी होता है'

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com