आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का विरोध पहुंच शाजापुर
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का विरोध पहुंच शाजापुरPriyanka Yadav - RE

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का विरोध पहुंचा शाजापुर, 11 सूत्री मांगो को लेकर आज हड़ताल

MP: उज्जैन संभाग के शाजापुर जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हड़ताल पर बैठ गई हैं, 11 सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर काम बंद ताला बंद हड़ताल पर आज से बैठ गई है।

मध्यप्रदेश। उज्जैन संभाग के शाजापुर जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हड़ताल पर बैठ गई हैं, 11 सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर काम बंद ताला बंद हड़ताल पर आज से बैठ गई है, जिसकी वजह से जिले में आंगनबाड़ियों का कार्य पूरी तरह से रूक गया है। बच्चो का टीकाकरण, ऑनलाइन एंट्री, पोषक आहार सहित आदि कार्य और बच्चों पढ़ाई भी पूरी तरह से बंद हो गई है। यह हड़ताल का केंद्र इंदौर था जहां से फिर यह हड़ताल पूरे मध्यप्रदेश में फैल चुकी हैं।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अलग-अलग मांगो को लेकर कर रही है हड़ताल

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अलग-अलग मांगो को लेकर हड़ताल कर रही है। पहले यह हड़ताल 6 दिन की थी, जिसे अब 28 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। कलेक्ट्रेट चौराहे पर बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हड़ताल पर बैठी और जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।

पहले हड़ताल 6 दिवसीय थी

लम्बे समय से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शासकीय कर्मचारी घोषित करते हुए सभी शासकीय सुविधाओं का लाभ प्रदान करने की मांग कर रही है। इंदौर के अलावा पूरे मध्यप्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अलग-अलग मांगो को लेकर अब हड़ताल पर जा चुकी हैं। 6 दिन तक चलने वाली इस हड़ताल को अब 28 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। इंदौर ज़िले की 1849 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तालाबंदी करेगी।

मांगे पूरी नहीं हुईं तो शुरू होगा दूसरा चरण

आंगनबाडी केंद्रों पर काम बंद ताला बंद हड़ताल की वजह से 23 जनवरी से 28 जनवरी तक काम बंद रहेंगे। अगर तय समय सीमा में मांगे नहीं मानी जाती है तो अगले चरण का आंदोलन शुरू किया जाएगा। आज आंगनबाड़ी मातृशक्ति का यह आंदोलन राजराजेश्वरी मंदिर परिसर में रखा गया है। कल से कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

सरकार से कर रही ये मांगें

उनकी मांग है कि, सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कम से कम 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा कराया जाए। ज्यादा से ज्यादा भवन उपलब्ध कराए जाए जैसी मांगे सरकार से मांग रही है। हड़ताल के चलते स्वास्थ्य विभाग का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। अध्यक्ष का कहना है कि फिलहाल छह दिन की तालाबंदी की गई है,लेकिन सरकार अगर मांगे नहीं पूरी करेगी तो आने वाले दिनों में अनिश्चितकाल हड़ताल पर जाएंगे। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग है कि रिटायरमेंट के बाद भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अपने जीवन यापन के लिए कुछ भी नहीं मिल पाता। इसलिए सरकार ऐसी राशि को निर्धारित करें जो रिटायरमेंट के बाद आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मिले।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com