राज्यपाल मंगुभाई पटेल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल Social Media

पचमढ़ी: आज राज्यपाल ने कर्मचारियों एवं बच्चों को एक करोड़ 12 लाख रुपए से अधिक के नवनिर्माण की दी सौगात

मध्यप्रदेश: आज 77वें स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने नवनिर्मित 4 एच-टाइप आवास और 50 बिस्तरों के ट्रांजिट हॉस्टल के लिए भोजनकक्ष तथा रसोईघर का लोकार्पण किया।

हाइलाइट्स

  • आज मध्यप्रदेश के राज्यपाल ने राजभवन पचमढ़ी के निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण

  • 77वें स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन पचमढ़ी के कर्मचारियों एवं बच्चों को दी नवनिर्माण की सौगात

  • नवनिर्मित 4 एच-टाइप आवास और 50 बिस्तरों के ट्रांजिट हॉस्टल के लिए भोजनकक्ष तथा रसोईघर का किया लोकार्पण

मध्यप्रदेश। आज मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन पचमढ़ी के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया और कर राजभवन पचमढ़ी के कर्मचारियों एवं बच्चों को एक करोड़ 12 लाख रूपये से अधिक के नवनिर्माण की सौगात दी है।

मिली जानकारी के अनुसार पचमढ़ी में आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजभवन, अधिकारी, कर्मचारी को मिष्ठान वितरण किया, इसके बाद राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजभवन पचमढ़ी के कर्मचारियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नवनिर्मित 4 एच-टाइप आवास और 50 बिस्तरों के ट्रांजिट हॉस्टल के लिए भोजनकक्ष तथा रसोईघर का लोकार्पण किया।

राजभवन कण्ट्रोलर ने बताया- राजभवन पचमढ़ी के कर्मचारियों के लिये बनाये गये 4 नए एच- टाइप आवास की कुल लागत 94 लाख 51 हजार रुपये है। प्रत्येक आवास का क्षेत्रफल 55 वर्ग मीटर है और आवास में 2 कमरे बाल्कनी, मल्टीपरपज हॉल, किचन तथा इंडियन एवं वेस्टर्न शैली के एक-एक टॉयलेट निर्मित किए गए हैं। उन्होंने बताया भोजन कक्ष एवं रसोईघर की कुल लागत 18 लाख से अधिक है, जो 350 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बने हैं।

  • नए भोजन कक्ष के निर्माण से 50 बच्चों को एक साथ भोजन की सुविधा हो उपलब्ध गई है।

  • स्कूली बच्चों के अध्ययन दल के लिए पचमढ़ी में नि:शुल्क डोरमेट्री की एकमात्र सुविधा राजभवन द्वारा उपलब्ध कराई गई है।

इस मौके पर राज्यपाल की पत्नी नर्मदाबेन पटेल, राज्यपाल के प्रमुख सचिव डी पी आहूजा, सचिव एवं सदस्य जनजाति प्रकोष्ठ बी एस जामोद, राज्यपाल के परिसहाय अतुल शर्मा, राज्यपाल के ओएसडी अरविन्द पुरोहित, विपुल पटेल, नियंत्रक शिल्पी दिवाकर, सुरक्षा अधिकारी इंद्रजीत चावड़ा, राज्यपाल के परिजन, स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

इसके बाद राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने पचमढ़ी में सेना शिक्षा कोर प्रशिक्षण कॉलेज एवं केन्द्र में वाद्य यंत्र संग्रहालय का अवलोकन किया। फिर राज्यपाल पचमढ़ी में सेना शिक्षा कोर प्रशिक्षण कॉलेज एवं केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और कार्यक्रम को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सैनिकों को सम्मानित किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com