पन्ना टाइगर रिजर्व की सबसे उम्रदराज हथिनी वत्सला
पन्ना टाइगर रिजर्व की सबसे उम्रदराज हथिनी वत्सलाSudha Choubey - RE

पन्ना: गिनीज बुक में नाम दर्ज कराने के लिए हथिनी वत्सला की होगी कार्बन डेटिंग, मिली जांच की परमिशन

पन्ना टाइगर रिजर्व की सबसे उम्रदराज हथिनी वत्सला की आयु पता लगाने उसके अंग की कार्बन डेटिंग कराने की वन विभाग ने टाइगर रिजर्व प्रबंधन को अनुमति दे दी है।

हाइलाइट्स-

  • पन्ना टाइगर रिजर्व की सबसे उम्रदराज हथनी वत्सला है

  • गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हो सकता है हथिनी का नाम

  • वत्सला की आयु पता लगाने उसके अंग की कार्बन डेटिंग कराने की मिली अनुमति

  • हथिनी के दाढ़ का सैंपल भेजेंगे हैदराबाद

MP News: मध्य प्रदेश का पन्ना टाइगर रिजर्व दुनिया की चर्चित टाइगर रिजर्व में से एक है। दूर-दूर से लोग यहां घूमने के लिए आते हैं। इसी बीच पन्ना टाइगर रिजर्व से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। बता दें, यहां की सबसे उम्रदराज हथिनी वत्सला की आयु पता लगाने उसके अंग की कार्बन डेटिंग कराने की वन विभाग ने टाइगर रिजर्व प्रबंधन को अनुमति दे दी है। प्रबंधन हथिनी के दाढ़ का सैंपल हैदराबाद लैब भेजे जाने की तैयारी में है। पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन का दावा है कि, वत्सला देश की पहली ऐसी जीवित वन्य प्राणी है, जिसकी कार्बन डेटिंग से उम्र पता लगाई जाएगी।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हो सकता है हथिनी का नाम:

बता दें कि, जांच रिपोर्ट आने के बाद हथिनी की वास्तविक उम्र का पता लग जाएगा। हथिनी वत्सला की अनुमानित आयु 100 साल से अधिक है। अफसरों का मानना है कि, वत्सला का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हो सकता है। वह दुनिया की सबसे ज्यादा उम्र की हथिनी है। पन्ना टाइगर रिजर्व में करीब 17 छोटे-बड़े हाथी मौजूद हैं। इनमें सबसे उम्रदराज हथिनी वत्सला है। यह हाथियों के बीच रहकर छोटे हाथियों की देखभाल करने में अहम भूमिका निभाती है।

वहीं, फील्ड डायरेक्टर बृजेंद्र झा ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि, सामान्यता वन्य प्राणियों की उम्र पता लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है। वत्सला को स्पेशल केस मानकर कार्बन डेटिंग कराई जा रही है, क्योंकि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज सबसे अधिक उम्र का जीवित हाथी लिनवांग ताइवान 86 वर्ष का था। उसकी मौत 26 फरवरी 2008 को हो चुकी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com