सीएम ने दी यह जानकारी
सीएम ने दी यह जानकारीSocial Media

धनतेरस के दिन PM मोदी MP के 4.5 लाख लोगों का करवाएंगे गृहप्रवेश, सीएम ने दी यह जानकारी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट बैठक से पहले मंत्रियों को संबोधित कर जानकारी दी है कि, 22 अक्टूबर को धनतेरस के दिन एक साथ साढ़े 4 लाख लोगों के गृह प्रवेश का कार्यक्रम है।

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक हुई, कैबिनेट बैठक के पहले मंत्रीगणों से चर्चा करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अक्टूबर को धनतेरस के दिन प्रदेश के 4.5 लाख लोगों का गृह प्रवेश करवाएंगे।

कैबिनेट बैठक से पहले सीएम ने मंत्रियों को संबोधित कर दी यह जानकारी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट बैठक से पहले मंत्रियों को संबोधित कर जानकारी दी है कि, 22 अक्टूबर को धनतेरस के दिन एक साथ साढ़े 4 लाख लोगों के गृह प्रवेश का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री भी कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़ेंगे। घर घर, गांव-गांव दीपक जलें। सभी लोग जुड़ें। कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तैयार करें।

17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन से अनेक अभियान शुरू हुए : CM

मुख्यमंत्री ने कहा कि, 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन से अनेक अभियान शुरू हुए। प्रधानमंत्री इस दिन मध्यप्रदेश को बड़ी सौगात देकर गये। इसी दिन अफ्रीका से चीते मध्यप्रदेश में लाये गये। भारत मे चीता आना ऐसी घटना थी जिसने पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि, 11 अक्टूबर को महाकाल महाराज की कृपा से बने श्री महाकाल लोक का लोकार्पण प्रधानमंत्री के करकमलों से हुआ। इन दोनों कार्यक्रमों की सफलता के लिए सभी को बहुत-बहुत बधाई। एक लाख लोग प्रतिदिन श्री महाकाल लोक परिसर में आ रहे हैं। श्री महाकाल लोक की व्यवस्था स्थाई रूप से चले इसलिए कल में फिर उज्जैन जाऊंगा। हर गांव से लोग जल लेकर निकलें और रुद्रसागर में जल अर्पित करें। इसकी रूपरेखा बनायें।

इधर केंद्रीय गृह मंत्री के कर कमलों से कल मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में प्रारंभ करने की सामाजिक क्रांति की शुरुआत हुई। मेरे मन में अत्यंत संतोष है। सीएम बोले- मैं कई ऐसे बच्चों को जानता हूं, जिन्होंने अंग्रेजी के चलते मानसिक रूप से परेशान होकर पढ़ाई छोड़ दी, अंग्रेजी के मिथक को तोड़कर नई सामाजिक क्रांति का उद्भव हुआ है। मैं मंत्री सारंग और टीम को बधाई देता हूं। दिन रात टीम ने काम किया। इसकी पूरे देश में अनुगूंज है। हमारी जिम्मेदारी है कि गहराई में बैठकर अब चिंतन करें। हिंदी और अंग्रेजी वाले की मेरिट लिस्ट भी अलग बनाएंगे। एक बड़ा टास्क है इसे सफल करना है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com