भोपाल : कई स्थानों के हुक्का लाउंज पर पुलिस की छापेमारी, हुक्का संचालकों पर हुई कार्रवाई

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अवैध तरीके से चलाये जा रहे कुछ हुक्का लाउंज संचालकों के खिलाफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशन पर राजधानी पुलिस ने कार्रवाई की है।
भोपाल : कई स्थानों के हुक्का लाउंज पर पुलिस की छापेमारी
भोपाल : कई स्थानों के हुक्का लाउंज पर पुलिस की छापेमारीSyed Dabeer Hussain - RE

भोपाल, मध्य प्रदेश। आज देश में कहीं भी चले जाओ तो कुछ राज्यों (ड्राय स्टेट) को छोड़ कर लगभग राज्यों में शराब और हुक्के का चलन बहुत ज्यादा देखने को मिल रहा है। इसके लिए बकायदा हुक्का लाउंज मिलेंगे। हालांकि, यह सब गलत है, लेकिन आजकल के युवा यह सब खुलेआम करते हैं। किसी भी हुक्का लाउंज को चलाने के लिए लाइसेंस लेना पड़ता है, लेकिन कुछ हुक्का लाउंज चलाने वाले संचालक अवैध तरीके से शराब और हुक्का परोसते हैं। ऐसे ही कुछ भोपाल के हुक्का लाउंज और उनके संचालकों के खिलाफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशन पर राजधानी पुलिस ने कार्रवाई की है।

हुक्का लाउंज पर पुलिस ने की छापेमारी :

दरअसल, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बहुत सी जगह हुक्का लाउंज चलाए जा रहे हैं। इन हुक्का लाउंज में बिना किसी डर के हुक्का और शराब परोसी जाती है। इनमे से कई स्थानों के हुक्का लाउंज अवैध तरीके से हुक्का और शराब परोस रहे थे। जिसकी जानकारी प्रकाश में आई थी। इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी पुलिस को निर्देश दिए थे कि, वह राजधानी के कुछ खास स्थानों में स्थ्ति हुक्का लाउंज पर छापेमारी कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें। इस आदेश के बाद गोविंदपुरा एसीपी अक्षय चौधरी के नेतृत्व में संभाग में आने वाले थाना अवधपुरी और थाना गोविंदपुरा क्षेत्र में पुलिस ने बैरागढ़ एवं एमपी नगर थाना क्षेत्रों में दो हुक्का लाउंज पर छापेमारी की। खबर तो यह भी है कि, पुलिस ने जोन 2 में आने वाले सभी थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने की नशीली सामग्री बरामद :

बताते चलें, पुलिस द्वारा की गई छापामारी और कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हुक्का एवं तंबाकू और विभिन्न फ्लेवर की नशीली सामग्री बरामद की है। साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार करने की भी खबर है। जब पुलिस मौक पर पहुंची तो इन लाउंज में अवैध तरीके से शराब और हुक्का पिलाया जा रहा था। पुलिस को देखकर भगदड़ मच गई, काफी लोग भागने में सफल रहे। हालांकि, इस मामले में संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

बैरागढ़ थाना पुलिस ने बताया :

बैरागढ़ थाना पुलिस ने बताया है कि, हमें सूचना मिली थी कि, न्यू गोल्डन रेस्टोरेंट में युवाओं को अवैध रूप से हुक्का परोसा जाता है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने रेस्टोरेंट छापेमारी की और यहां से दर्जनों हुक्के और हुक्के के फ्लेवर जब्त किए हैं। फ्लेवर के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। पुलिस ने मौके से रेस्टोरेंट मैनेजर राकेश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा उधर जोन 2 में आने वाले थाना बागसेवनिया और मिसरोद में भी थाना प्रभारियों द्वारा स्टाफ के साथ अपने अपने क्षेत्रों में छापेमारी की गई है। इस दौरान संचालकों को समझाईश दी गई है।

सख्त कार्रवाई के निर्देश :

मिसरोद थाना प्रभारी रस बिहारी शर्मा ने क्षेत्र में स्थित ब्लैक मांबा क्लब एंड रेस्टुरेंट पर दबिश दी। जब वेह यहां पहंचे तो यहां भी अवैध तरीके से शराब पिलाई जा रही थी। इस मामले पर भी कार्रवाई की गई है। इस मामले में DCP श्रद्धा तिवारी ने जोन में आने वाले सभी थाना क्षेत्रों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com