सीएम शिवराज पर कमलनाथ का सियासी हमला, बोले- MP सरकार में बना हुआ है खाद-बीज का संकट
भोपाल, मध्यप्रदेश। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बयान देते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जमकर निशाना साधा है। खाद संकट को लेकर कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर सियासी हमला करते हुए कहा है कि, मध्यप्रदेश में खाद और बीज का संकट बना हुआ है।
कमलनाथ ने अपने ट्वीट के माध्यम से लगाया है यह आरोप
आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने ट्वीट के माध्यम से यह आरोप लगाया। राज्य के सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आज आरोप लगाते हुए कमलनाथ ने कहा है कि, किसान कर्जमाफी बंद की, मुआवजे के लिए किसानों का रूलाया और अब इनकी सरकार में खाद बीज का संकट बना हुआ है।
कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सरकार ने पहले किसान कर्जमाफी बंद की, फिर किसानों को मुआवज़े के लिये रूलाया और अब खाद-बीज का संकट सामने है। उन्होंने कहा कि वे किसान भाइयों के साथ खडे हैं। हम सभी किसानों का क़र्ज़ माफ़ करने के साथ-साथ समय पर मुआवज़ा और पर्याप्त मात्र में खाद बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे।
बता दें, 2023 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है ऐसे में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के ट्वीट सुर्खियां बटोर रहे है, 2023 में होने वाले चुनावों की तैयारी में कमलनाथ अपने 2018 में किए वादों को दोहराते हुए ट्वीट कर रहे है, वहीं भाजपा पर निशाना साध रहे है।
कल ही मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बयान देते हुए कहा था कि, शिवराज सरकार ने कहा है कि वो पुरानी पेंशन योजना लागू नहीं करेगी। सरकार का यह वक्तव्य कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात है। मैं कर्मचारी साथियों के साथ हूँ। मध्यप्रदेश में 2023 में कांग्रेस सरकार बनते ही पुरानी पेंशन योजना बहाल की जायेगी।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।