कांग्रेस विधायक केपी सिंह के विवादित बयान पर गरमाई सियासत, BJP बोली- महिलाओं का किया अपमान
हाइलाइट्स-
कांग्रेस विधायक के विवादित बयान का वीडियो वायरल
नई बहू और बुजुर्ग को लेकर एक विवादित बयान
BJP ने कहा- महिलाओं का किया अपमान
MP Politics: चुनाव से पहले प्रदेश के कई मुद्दों पर राजनीतिक गलियारे में जहां राजनेताओं के बीच आपसी बहस की खबरें सामने आती ही रहती हैं, वही इस बीच अब कांग्रेस विधायक केपी सिंह के विवादित बयान पर सियासत गरमाई है। पूर्व मंत्री एवं मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर से कांग्रेस विधायक केपी सिंह का ‘नई बहू और बुजुर्ग’ को लेकर एक विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वारयल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।
बता दें कि, कांग्रेस विधायक के वायरल वीडियो में बुजुर्ग पतियों की कम उम्र की पत्नियों के वारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पिछोर विधायक केपी सिंह कक्काजु का यह वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने इसका विरोध किया और कहा कि, महिलाओं का अपमान किया है।
भाजपा प्रवक्ता ने साधा निशाना
भाजपा के प्रवक्ता शिवम शुक्ला ने ट्वीट कर लिखा- कांग्रेस विधायक के पी सिंह महिलाओं को अपशब्द बोल रहे हैं। सार्वजनिक रूप से इस तरह की भाषा का प्रयोग करना कांग्रेस की निकृष्ट मानसिकता को प्रदर्शित कर रहा है। कांग्रेस नेताओं की यही सोच भंवरी देवी, सरला मिश्रा, बॉबी मर्डर केस और तंदूर कांड जैसे प्रकरणों में परिभूत होती है।
इधर सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के बाद कांग्रेस विधायक ने कहा कि वे हमेशा महिलाओं का सम्मान करते रहे हैं, उनका उद्देश्य कभी किसी महिला का अपमान करना नहीं रहा है। चुनाव से संबंधित एक बैठक में एक बुंदेलखंडी कहावत कही थी, जिसे तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत किया गया है तथा विरोधियों द्वारा षड्यंत्र किया जा रहा है, जो निंदनीय है। फिर भी अगर किसी को उनकी बात से ठेस पहुंची है तो वे उसके लिए क्षमा प्रार्थी हैं। कल सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।