नरोत्तम मिश्रा का बयान
नरोत्तम मिश्रा का बयानSocial Media

सर्जिकल स्ट्राइक पर सियासत...गृहमंत्री बोले- राष्ट्र के सम्मान और स्वाभिमान पर सवाल उठाना दिग्गी की आदत है

भोपाल, मध्यप्रदेश: दिग्विजय सिंह द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर दिए बयान पर हमला बोलते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा- दिग्गी हो या कांग्रेस हमेशा देश के सम्मान और स्वाभिमान पर चोट पहुचाने का काम करते।

भोपाल, मध्यप्रदेश। देश-प्रदेश में सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर सियासी बवाल शुरू हो गया है, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक पर टिप्पणी करने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है। सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर दिए बयान को लेकर भाजपा, दिग्गी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साध रही है। अब मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बयान देते हुए कही ये बात।

दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा-

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, राष्ट्र के सम्मान और स्वाभिमान पर सवाल उठाना दिग्विजय सिंह जी की आदत है। गृहमंत्री ने कहा कि, दिग्विजय सिंह हो या कांग्रेस हमेशा देश के सम्मान और स्वाभिमान पर चोट पहुंचाने का काम करते है, राहुल गांधी के इशारे पर ही दिग्विजय सिंह ने ऐसा बयान दिया है।

दिग्विजय सिंह द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक पर टिप्पणी करने के बाद BJP का पलटवार

इससे पहले प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर दिए बयान पर हमला बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि देशविरोधी मानसिकता वाले लोगों से देश के वीर जवानों के सम्मान की अपेक्षा ही नहीं की जा सकती। वीडी शर्मा ने अपने ट्वीट में कहा कि, सिंह ने एक बार फिर सर्जिकल स्ट्राइक को झूठा बताकर सेना के शौर्य और पराक्रम का अपमान किया है।

वहीं सुबह ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की ओर से एक बार फिर सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे जाने के मुद्दे पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि कांग्रेस का डीएनए ही पाकिस्तान परस्ती का है।

नरोत्तम मिश्रा का बयान
कभी सर्जिकल स्ट्राइक के, कभी रामसेतु और कभी श्रीराम के अस्तित्व के सबूत मांगती रहती है कांग्रेस: CM

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com